Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से फिर कटेगा रोहित पोद्दार का पत्ता, अरमान के प्यार में पड़ेगी रुही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Big Update: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिर एक बार मेकर्स कहानी से रोहित पोद्दार का पत्ता काट देंगे। सिर्फ यही नहीं रोमित राज भी शो को अलविदा कहने वाले हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Big Update: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी दमदार कहानी से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। सिर्फ यही नहीं शो टीआरपी लिस्ट में भी बढ़िया रेटिंग के साथ गदर काट रहा है। कहानी में इन दिनों देखने को मिल रहा है की रुही अभिरा और अरमान के बच्चे की सरोगेट मां बनी है। वहीं कियारा को धोखा देकर अभीर चारु संग इश्क फरमा रहा है। इस बीच सेट से आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है जिसे सुन जनता के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Big Update

एंटेरटेन्मेंट गलियारे से खबर उड़ती-उड़ती आई है कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रोहित पोद्दार मर जाएगा। जी हाँ फिर एक बार मेकर्स रोहित को मौत के घाट उतार देंगे ताकि अभिरा, अरमान और रुही का लव ट्राएंगल दिखा सके। रोहित की मौत से पूरा पोद्दार परिवार सदमे में डूब जाएगा। रुही जो इस समय सरोगेसी के जरिए प्रेग्नेंट है वो अरमान और अभिरा के बीच में एक बार फिर घुसने की कोशिश करेगी। क्यूंकी अरमान रुही की देखभाल करेगा जिसके चलते फिर एक बार वो अभिरा से उसका सुहाग छीनने की कोशिश कर सकती है।

End of Feed