YRKKH: गिरती TRP की वजह से बंद हो सकता है राजन शाही का ये शो, स्टार प्लस ने मेकर्स के हाथ थमाया नोटिस!

YRKKH Get Notice: वहीं अब एक और अफवाह गर्म है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है कि गिरती टीआरपी की वजह से इसे बंद करने का नोटिस जारी हुआ है। स्टार प्लस ने यह नोटिस मेकर्स को भेजा है, अभी इस पर क्या फैसला लिया गया है यह साफ नहीं है। आइए आपको बताते हैं पूरी खबर

YRKKH Get Notice: टीवी का पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले 15 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो के कलाकार आते हैं जाते हैं लेकिन यह फैंस की पसंदीदा लिस्ट में हमेशा बना रहता है। राजन शाही( Rajan Shahi) का शो पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। जब से मेकर्स ने शो के मेन किरदार शहजादा धामी( Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे( Pratisksha Honmukhe) को हटाया है तब से ही फैंस के बीच शो को लेकर चर्चा बनी रहती हैं। वहीं अब एक और अफवाह गर्म है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है कि गिरती टीआरपी की वजह से इसे बंद करने का नोटिस जारी हुआ है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

YRKKH Get Notice

हाल ही में खबर सामने आई है कि ये रिश्ता क्या कहलाता को दर्शकों की संख्या में गिरावट देखने के बाद शो को स्टार प्लस से नोटिस मिला है। गिरती टीआरपी की वजह इसे बंद या स्लॉट चेंज किया जा सकता है। वहीं इस खबर पर राजन शाही ने खुलासा किया कि शो को अक्सर चैनल से ऐसे नोटिस मिलते रहे हैं। "मुझे प्रोग्रामिंग टीम से शो बंद करने के बारे में नोटिस मिला है। दिलचस्प बात यह है कि जब भी हमें ऐसे नोटिस मिले हैं, ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी बढ़ जाती है। नोटिस आया तो टीआरपी बढ़ जाएगी। बता दें कि जब से शो में लीप आया है तब से ये रिश्ता क्या कहलाता है कि टीआरपी में गिरावट आ रही है।

End of Feed