Preeti Ameen To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी लिस्ट में अपनी स्थिति सुधारने के लिए लीप लाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इस जनरेशन लीप के बाद न केवल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की पूरी कास्ट बदल जाएगी, बल्कि इसकी कहानी भी नए सिरे से देखने को मिलेगी। जहां पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए अनीता राज का नाम सामने आया था तो वहीं अब 'कथा अनकही' एक्ट्रेस प्रीति अमीन (Preeti Amin) को लेकर कहा जा रहा है कि वह शो में कदम रख सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजन शाही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को टीारपी में एक बार से ऊपर लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में मेकर्स ने एक्ट्रेस प्रीति अमीन (Preeti Amin) को अप्रोच किया है, जो शो में अहम किरदार अदा कर सकती हैं। शो को लेकर प्रीति अमीन और मेकर्स के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। इस बारे में बात करते हुए प्रीति अमीन से जुड़े सूत्रों ने कहा, "अभी तक प्रीति के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया गया है। एक्ट्रेस को अहम रोल के लिए अप्रोच किया गया है। अभी फाइनल चीजें होनी अभी भी बाकी हैं।"
बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर अभी तक प्रीति अमीन की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। उनके करियर की बात करें तो उन्हें जबरदस्त पहचान 'लापतागंज' के जरिए मिली थी। वहीं बीते साल एक्ट्रेस 'दुर्गा और चारू' में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने विलेन का किरदार अदा किया था।
