Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी की दुनिया में झंडे गाड़ने लौट रही हैं प्रणाली राठौड़, हाथ लगा नया शो

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Pranali Rathod To Make Comeback: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही समा बांधा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उन्हें अक्षरा के तौर पर खूब पसंद किया गया था। वहीं अब खबर ये है कि वह टीवी पर लौटने के लिए फिर से तैयार हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Pranali Rathod To Make Comeback: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। चाहे विलेन का रोल हो या फिर हीरोईन का किरदार, उन्होंने हर एक भूमिका को बखूबी अदा किया है। प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) को आखिरी बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अक्षरा की भूमिका निभाई थी। इस शो में उनकी और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया था। हालांकि लीप के बाद प्रणाली राठौड़ को शो छोड़ना पड़ा। लेकिन एंटरटेनमेंट गलियारे में मौजूद खबरों के मुताबिक, प्रणाली राठौड़ टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं।

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) ने अभी तक कई टीवी शो में काम किया है, जो कि छोटे पर्दे पर खूब हिट भी रहे हैं। वहीं टेली टॉक की रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस की झोली में बड़ा शो गिरा है। खबर के मुताबिक, प्रणाली राठौड़ उस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल अदा करती नजर आएंगी। हालांकि सीरियल का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। साथ ही प्रणाली राठौड़ की टीम की ओर से इसपर कोई आधिकारिक टिप्पणी भी नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि प्रणाली राठौड़ के इस अपकमिंग शो को 'झनक' के मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।

End of Feed