Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo Video: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। लीप के बाद भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां तक कि दर्शकों में भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की चौथी पीढ़ी को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। गिरती टीआरपी के बीच ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षरा मौत को गले लगाती नजर आई तो वहीं अरमान और अभिरा एक-दूजे से शादी करते दिखे।
यह भी पढ़ें: Kantara की अपार सफलता के बाद 'कांतारा चैप्टर 1' का हुआ ऐलान, 27 नवंबर को सामने आएगा फर्स्ट लुक
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रोमो में नजर आया कि युवराज अभिरा को दुल्हन बनाने के चक्कर में उसपर गोली चला देता है, लेकिन तभी अक्षरा बीच में आ जाती है और गोली उसे लग जाती है। अस्पताल में अक्षरा, अरमान से कहती है कि अभी अभिरा बच गई, लेकिन युवराज वापिस जरूर आएगा। वह अरमान से वादा लेते हुए कहती है, "अरमान तुम्हें अभिरा का ख्याल रखना होगा।" यह कहते ही अक्षरा अपनी आंखें बंद कर लेती है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो वीडियो में आगे नजर आया कि अरमान, अभिरा से शादी करने का फैसला करता है। दोनों मंदिर में फेरे लेते हैं और अरमान कहता है कि ये मेरा फर्ज नहीं कर्ज है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का प्रोमो वीडियो देख लोगों को 'गुम है किसी के प्यार में' के सीजन 1 की कहानी याद आ गई। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर शो की खिल्ली उड़ाई। एक यूजर ने लिखा, "राजन शाही टीआरपी के लिए कुछ भी करेंगे। कॉपी भी चलेगी।" वहीं दूसरे यूजर ने फटकार लगाते हुए लिखा, "कॉपी करना बंद करो, अगर ट्विस्ट लाना है तो नई कहानी शुरू करो।"
