Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इन 2 एक्ट्रेस की एंट्री, पोद्दार परिवार में वापसी करेगा ये पुराना किरदार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। शो में दो नई एक्ट्रेसेस की एंट्री होने वाली है। दावा है कि एक पुराने किरदार की भी वापसी होगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिरा और अरमान के साथ अब मायरा और कबीर की कहानी भी धीरे धीरे शुरू हो गई है। शो में लीप के बाद दमानी परिवार की एंट्री हुई, जिनका पोद्दार का साथ 36 का आंकड़ा दिखाया गया है। अरमान और अभिरा दमानी परिवार को एक आंख भी पसंद नहीं करते हैं और दमानी परिवार भी अरमान अभिरा को देखना तक नहीं चाहते। इस ट्रैक को मेकर्स ने और भी मजेदार बनाने की तैयारी कर ली है। शो में एक साथ दो एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, जिससे दमानी परिवार पर फैंस का ध्यान और ज्यादा जाएगा। आइए आपको समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के शो का अपडेट देते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कौन जानना चाहता है?' Govinda और Sunita Ahuja पर सवाल से भड़कीं Kashmera Shah, कृष्णा अभिषेक का किया बचाव

yeh rishta kya kehlata hai

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी दो एक्ट्रेसेस की एंट्री

    दमानी परिवार को अब तक मेकर्स ने पूरी तरह नहीं दिखाया है। शो में राघव दमानी की पत्नी और बेटा दिखाया गया है, लेकिन राघव के भाई समर दमानी का परिवार नहीं दिखाया। अब मेकर्स शो में दमानी परिवार को बढ़ा करने वाले हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में दो एक्ट्रेसेस की एंट्री होने वाली है और दोनों ही दमानी परिवार का हिस्सा होगी। दावा है कि शो में मैत्री उपाध्याय और माही भानुशाली की एंट्री होने वाली है। दावा है कि मैत्री सीरियल में समर दमानी की पत्नी का रोल निभाएंगी और माही भानुशाली समर की बेटी का रोल निभाएंगी, जो दमानी परिवार की जान होगी। सेट से माही और मैत्री की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। यानी दोनों ने शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: विशाल आदित्य सिंह ने दिखाया शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का चेहरा? Naagin 7 में बना था ड्रैगन

      इस पुराने किरदार की होगी वापसी

      बता दें कि शो में पोद्दार परिवार के पुराने सदस्य की एंट्री हो सकती है। दावा है कि सीरियल में मेकर्स फिर से तान्या को लाने वाले हैं, जो कृष की पत्नी थी और दोनों का तलाक हो चुका है। लीप के बाद से ही तान्या गायब है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स एक बार फिर से तान्या और कृष के ड्रामे को दिखाने वाले हैं। शो में बार बार दिखाया जाता है कि कृष तान्या को भूल नहीं पाया है। ऐसे में अब देखना होगा कि अगर तान्या आती है तो क्या कृष के साथ वह पोद्दार हाउस में ही रहेगी? या मेकर्स नया ड्रामा शुरू करवाने वाले हैं।

      End of Feed