Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिनसे लोगों ने खुद को बखूबी बांधा हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स जल्द ही सीरियल में नया चैप्टर शुरू करने वाले हैं। शो में 6 साल का लीप आएगा, जिसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। खास बात तो यह है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का लीप से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसे देख लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के कारण राजन शाही के शो से कटा इस एक्टर का पत्ता, नाम जान फैंस को लगेगा झटका
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अरमान आरजे साथी अंजाना बनकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करता है। वहीं दूसरी ओर अभिरा अकेलेपन में जिंदगी बिताती है। अरमान की डायरी से अभिरा और उसकी फोटो निकलती है, जिसे देखते ही वो चिढ़ जाता है और कहता है कि मैं अपने अतीत का साया अपनी बेटी पर कभी नहीं पड़ने दूंगा। ये कहते ही वो फोटो को फाड़ देता है। वहीं दूसरी ओर अभिरा अपनी बेटी की फोटो देखकर कहती है कि किस्मत ने क्यों मुझे मेरी बच्ची से अलग कर दिया, क्या गलती थी मेरी जो मेरी बच्ची से मुझे दूर कर दिया?
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया कि पूकी की एंट्री होती है, लेकिन वो किसी और औरत के साथ होती है। पूकी अपने जन्मदिन पर अरमान से तोहफा मांगती है और उसे गिफ्ट में मां चाहिए होती है। वहीं दूसरी ओर अभिरा अरमान से अंजाने में बात करती है और अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसे गाना डेडिकेट करती है। एक-दूजे की आवाज सुनकर भी वे एक-दूसरे को नहीं पहचान पाते हैं।
