Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler Alert: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अबीर की तबीयत को लेकर पूरा परिवार परेशान है। अबीर अपने रुटीन चेकअप के लिए बिरला अस्पताल हो जाता है। रुटीन चेकअप के दौरान मशीन में आग लग जाती है। हालांकि अभिमन्यु अबीर को बचा लेता है। अक्षरा अभिमन्यु का कॉलर पकड़ लेती और उसे खरी खोटी सुनाती है। अभिमन्यु अक्षरा को समझता है कि ये सब हादसा है।
yeh rishta kya kehlata hai (credit pic: instagram)
अक्षरा अभिमन्यु से कहती हैं अगर वो तुम्हारा बेटा होता तो तुम्हें समझ आता। आरोही अभिनव से कहती हैं कि अबीर को इलाज के लिए यूएस ले जाओ और पूरा खर्चा बिरला परिवार उठाएगा। अक्षरा ये सभी बातें सुन लेती है। अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं और अपने बेटे को यूएस लेकर जाएगी। उसे अभिमन्यु और इस अस्पतला पर भरोसा नहीं है। अभिमन्यु अक्षरा को समझाता है कि अभी वो ट्रैवल करने की हालत में नहीं है। मैं उसका डॉक्टर हूं। मैं जानता हूं उसके के लिए क्या सही है। अक्षरा कुछ भी सुनने को राजी नहीं होती है।
अबीर को इलाज के लिए यूएस ले जाएगी अक्षरा
इधर अभिमन्यु को बार- बार एहसास होता है कि उसका अबीर से कोई खास रिश्ता है। वो अबीर को लेकर काफी परेशान रहती है। अभिमन्यु आखिरी बार अबीर से मिलने के लिए पहुंचता है। घर पर अक्षरा और अभिनव अबीर की सुरक्षा के लिए पूजा करते हैं। इस पूजा में पंडित जी सुरक्षा कवच देते हैं जो अबीर के माता- पिता को बांधना होता है। वो सुरक्षा कवच अभिनव की जगह अभिमन्यु बांध लेता है। ये सब देखकर अक्षरा डर जाती है। उसे लगता है कही अभिमन्यु के सामने अबीर की सच ना जाए। वो नहीं चाहती कि अभिमन्यु को पता चले कि अबीर का असली पिता कौन है?
आरोही भी इस सच को छिपाने के कोशिश करती हैं ताकि उसकी बेटी रुही का भाविष्य सुरक्षित रहे। आरोही कहती है कि मैं किसी भी हालत में अक्षरा और अभिमन्यु को करीब नहीं आने दूंगी।
