Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम शहजादा धामी को राजन शाही ने शो से रातोंरात बाहर कर दिया था। शो में शहजादा अरमान का लीड रोल प्ले करते थे। अब शो में अरमान का रोल रोहित पुरोहित प्ले कर रहे हैं। मेकर्स ने नए अरमान के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। ये रिश्ता के फैंस अभी भी अरमान के रोल में शहजादा को देखना चाहते हैं। मेकर्स ने शहजादा पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर होने का आरोप लगाते हुए उन्हें शो से बाहर कर दिया। इस मामले में शहजादा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। शहजादा हाल ही में राजीव अदात्या और नीति टेलर के साथ स्पॉट हुए है।
Shehzada Dhami-Niti Taylor (credit Pic: Instagram)
शहजादा और नीति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना हैं कि दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। एक यूजर ने कहा-दोनों को साथ में एक शो जरूर करना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा, दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं। दरअसल दोनों अपने दोस्त राजीव से डिनर पर मिले थे। तीनों ट्विनिंग लुक में नजर आए।
क्या नीति संग नए प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
शहजादा और नीति ने वायरल फोटो को लेकर को रिएक्शन नहीं दिया है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि शहजादा कलर्स टीवी के शो में नजर आएंगे। लेकिन एक्टर ने किसी भी तरह का कोई कमेंट करने से मना कर दिया था। एक्टर ने कहा था, मैं किसी भी बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। शहजादा को लोगों ने अरमान के रोल में खूब पंसद किया था। अरमान और अभिरा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। फैंस शहजादा के नए शो के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
