Navika Kotia Arrange Marriage: साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी तो सभी को याद होगी। सपना जो अपनी माँ शशि की अनपढ़ता का मजाक बनाने से पीछे नहीं हटती थी। ये रोल एक्ट्रेस नविका कोटिया ने निभाया था जो बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी सीरियल में भी काम करती हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है, क्यूंकी सास मां बहू बेटी होती है, जैसे कई सीरियल में काम कर चुकी है। नविका बचपन से ही एक्टिंग कर रही है और आज भी अपने काम को लेकर काफी मशहूर हैं। अभी हाल ही में नविका का रोका हो गया और अब वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी।
Image Source: Instagram
एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में नविका कोटिया (Navika Kotia) ने कन्फर्म करते हुए बताया कि मेरा इसी साल के शुरुआत यानी जनवरी महीने में रोका हुआ। हाल ही में हमारी गुड धाना रस्म हुई जिसमें हमारा रिश्ता और शादी पक्की कर दी गई। हमने ये खबर काफी पर्सनल रखी सिर्फ दोनों परिवार और कुछ दोस्तों के बीच। अगले साल जनवरी महीने में हम सगाई कर सकते हैं लेकिन शादी का प्लान अभी बिल्कुल भी नहीं है। यह एक अरेंज मैरिज थी। हम एक कॉमन दोस्त के ज़रिए मिलने के बाद लगभग एक साल से दोस्त थे। इस साल दिवाली के आसपास माज़ेन की माँ ने मेरी माँ को फ़ोन किया और शादी के लिए मेरा हाथ माँगा। मैं हमेशा से अरेंज मैरिज करना चाहती थी, इसलिए मैं खुश हूं। हालांकि मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी जल्दी हो जाएगा। चीज़ें बहुत तेज़ी से हुईं, लेकिन मैं सच में शुक्रगुज़ार हूँ कि मुझे अपनी ज़िंदगी में यह आशीर्वाद मिला।
बता दें नविका रियल एस्टेट डेवलपर बिजनेसमैन माजेन मोदी संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। माजेन ने करीब एक हफ्ते पहले ही ये गुड न्यूज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। माजेन के इंस्टाग्राम से साफ पता चल रहा है कि उनके कार्स रेसिंग का बहुत शॉक हैं। फैंस माजेन और नविका को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। नविका को आखरी बार जनता ने सीरियल 'क्यूंकी सास मां बहू बेटी होती है' में देखा था।
