Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohsin Khan ने की सीक्रेट वेडिंग, दुल्हन तमन्ना संग वायरल हुईं शादी की फोटोज

Mohsin Khan Wedding Photos: मशहूर एक्टर मोहसिन खान ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। मोहसिन ने तमन्ना संग शादी से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।

Mohsin Khan Wedding Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम मोहसिन खान (Mohsin Khan) अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह सीक्रेट बनाए रखते हैं। मोहसिन खान की सगाई हो चुकी है और इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद तस्वीरें शेयर करके दी थी। इससे पहले मोहसिन और उनकी लाइफ पार्टनर तमन्ना को लेकर कोई भी खबर या फोटो सामने नहीं आई थी और अब कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा लिया है। जानकारी के मुताबिक, मोहसिन और तमन्ना शादी के बंधन में बंध गए हैं लेकिन एक्टर ने इसका हिंट भी दे दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: EXCL: ‘बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया’, Mahhi Vij के कमेंट पर भड़कीं Isha Rikhi, एक्ट्रेस को बताया 'इमैच्योर'

mohsin khan wedding photos

mohsin khan wedding photos (photo credit- instagram)

    मोहसिन खान ने की सीक्रेट वेडिंग

    मोहसिन खान ने बीती रात अचानक ही तमन्ना संग एक तस्वीर शेयर की, जिसमें मोहसिन और तमन्ना डांस कर रहे हैं और दोनों ही काफी सुंदर लग रहे हैं। मोहसिन ने व्हाउट एंड ब्लैक सूट पहना है और तमन्ना गोल्डन हैवी फ्रॉक सूट में हैं, लेकिन उनका चेहरा फोटो में नहीं दिखाई दे रहा। इस तस्वीर के साथ मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, 'वह दिन, माशाअल्लाह।' इस फोटो के बाद दावा किया जा रहा है कि मोहसिन ने तमन्ना से शादी कर ली है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी ढेर सारी तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों ही स्टेज के नीचे खड़े हैं और बैकग्राउंड में 'शगना' गाना बज रहा है, जो इंडियन वेडिंग में काफी पॉपुलर है। इस वीडियो ने फैंस को मानने पर मजबूर कर दिया कि मोहसिन और तमन्ना ने शादी कर ली है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: 'हर दिन नाक से खून बहता था'- लद्दाख ट्रिप पर Hina Khan की हालत हुई खराब

      फैंस ने कपल को दी बधाई

      अब सोशल मीडिया पर और मोहसिन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस ने बधाइयों का तांता लगा दिया है। फैंस ने मोहसिन को बधाई देते हुए उनके कैप्शन की भी जमकर तारीफ की है। हालांकि, फैंस इस चीज से भी हैरान है कि एक्टर ने सीक्रेट वेडिंग भी कर ली।

      अगस्त में की थी सगाई

      बता दें कि मोहसिन खान और तमन्ना ने अपने रिश्ते का ऐलान अगस्त महीने में किया था। मोहसिन ने सीधा तमन्ना संग अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर रिश्ते को ऑफिशियल किया था। सगाई की फोटोज के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, 'हम अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। दोस्ती, प्यार और जिंदगीभर की यादों का सफर...मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता लेकिन इस के लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू ना आए. हमेशा हंसती रहे। अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही।'

      End of Feed