Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: सालसा नाइट में अरमान-अभिरा की रोमांस से लगेगी आग, फटेंगी मायरा-मुक्ति की आंखें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान 18 साल की बेटियों के माता-पिता हो गए हैं, लेकिन दोनों का रोमांस कम नहीं हुआ। सेट से अरमान अभिार की फोटोज आई हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दो साल का लीप आ चुका है और अरमान अभिरा की कहानी भी लगभग खत्म हो गई है। मेकर्स का प्लान है कि अब शो का सारा फोकस मायरा और कबीर पर होगा, लेकिन ये भी सच है कि अरमान और अभिरा की केमिस्ट्री से फैंस अपना ध्यान हटा ही नहीं पा रहे और मेकर्स भी किसी न किसी तरह अरमान अभिरा का रोमांस दिखा ही देते हैं। शो में अब एक बार फिर अरमान और अभिरा की केमिस्ट्री की चिंगारी देखने के लिए मिलेगी। सेट से दोनों की रोमांटिक फोटोज सामने आई है। ट्रेन में RPF जवान पर हमले की खबर में गलत Antara Banerjee का लगा फोटो, फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा; दी चेतावनी

yeh rishta kya kehlata hai

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

    अभिरा और अरमान का सालसा वाला रोमांस

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ट्विस्ट आने वाला है। शो में सालसा नाइट का आयोजन होने वाला है और पोद्दार के सभी कपल सालसा नाइट के लिए तैयार होने वाले हैं। हमेशा की तरह अरमान और अभिरा ही पूी लाइमलाइट चुराने वाले हैं। सेट से अरमान और अभिरा की सालसा नाइट से जुड़ी फोटोज सामने आई हैं, जिसमें अरमान और अभिरा का रोमांस साफ दिखाई दे रहा है। सालसा नाइट का कलर थीम ब्लू होने वाला है। अभिरा ब्लू कलर के वनपीस में कमाल की लग रही हैं और अरमान भी ब्लू आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों में अरमान और अभिरा डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने सालसा से जुड़े कुछ स्टेप्स में फोटोज क्लिक करवाई है। तमाम फोटोज में अभिरा अपने पति अरमान की बाहों में है और दोनों के चेहरे पर गजब का टशन देखने के लिए मिल रहा है। फैंस को कपल की ये फोटोज कमाल की लगी है और अब फैंस इस एपिसोड का दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। Elvish Yadav और तेजस्वी प्रकाश की लड़ाई में कूदे Karan Kundrra, यूट्यूबर को भर-भरकर मारे ताने

    yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

      अभिरा को जज बनान चाहता है अरमान

      बता दें कि दो साल के लीप के साथ अभिरा टॉप वकील में से एक बन चुकी है। वह अरमान के साथ मिलकर पोद्दार हाउस को काफी आगे लेकर जा चुकी है और अब अरमान ने अभिरा के लिए नई प्लानिंग कर ली है। अरमान अभिरा को जज बनाना चाहता है और इस वजह वह अभिरा का जज के एग्जाम के लिए फॉर्म भी भरवा देता है। हालांकि, कावेरी पोद्दार अभिरा के इस फैसले से ज्यादा खुश नहीं है। वह नहीं चाहती कि अभिरा पोद्दार फर्म छोड़े। हालांकि, अरमान के आगे किसी की नहीं चली।

      End of Feed