Yeh Rishta kya kehlata hai 8 July Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर अभिनव और अक्षरा की बात सुनते हुए अभिमन्यु को गोयनका हाउस उसे ले जाने को कहता है। वहीं दूसरी तरफ अबीर अक्षरा और अभिनव से गुस्सा होने लगता है की उसे वो दोनों अपने आप से दूर भेज रहे होते हैं।
Yeh Rishta kya kehlata hai 8 July Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की अबीर अभिमन्यु को बिरला निवास ले जाएगा जहां उसका सभी स्वागत करेंगे। वहीं दूसरी तरफ बेटे के जाने के बाद अभिनव और अक्षरा का बुरा हाल हो जाएगा।
अबीर के जाने से दुखी होगा गोयनका परिवार
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अबीर अक्षरा और अभिनव को बिना अलविदा कहे अभिमन्यु संग चला जाता है। अबीर को जाता देख पूरा गोयनका परिवार बुरी तरह रोने लगता है। इसी के साथ अभिमन्यु अबीर से कहता है की जब आपको पहली बार देखा उस दिन से एक अजीब सा कनेक्शन बना। इसी दौरान अबीर पूछता है की आप हमारे साथ कसौली रहने क्यों नहीं आए। जिसके जवाब में अभिमन्यु कहता है की मेरा भी एक परिवार हैं, जहां रूही, दीदा आरोही और बहुत लोग है।
अबीर का होगा बिरला निवास में स्वागत
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की मंजरी आरती की थाली लेकर अबीर का बिरला निवास में स्वागत करेगी। रूही अबीर के कान में कहेगी की तू यहां आकर खुश नहीं है इसमें मैं तेरे साथ हूं। इसी के साथ अभिमन्यु अबीर को सभी परिवार वालों से मिलवाता है, वहीं महिमा अबीर को घर में देखकर नाराज हो जाती है। इसी दौरान अबीर मन ही मन सोचता है की डॉकमैन का घर बहुत बड़ा है, लेकिन मुझे मेरे मम्मी-पापा और अपने घर वापिस जाना है। वहीं दूसरी तरफ अबीर के जाने के बाद अभिनव और अक्षरा बावले होने लगते हैं। उन्हें इस बात का दुख होता है की वो उसे रोक नहीं पाए।
