टीवी मसाला

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 8 July Spoiler: सवी पर हाथ उठाएंगी भवानी काकू, करेंगी जबरदस्ती कमरें में बंद

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 8 July Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की लड़केवाले सवी के गायब होने काकू क खरी खोटी सुनाएंगी। इसी के साथ काकू सवी पर हाथ उठाएंगी और उसे कमरें में बंद कर देंगी।

Image

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 8 July Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की लड़केवाले सवी के गायब होने काकू क खरी खोटी सुनाएंगी। इसी के साथ काकू सवी पर हाथ उठाएंगी और उसे कमरें में बंद कर देंगी।

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 8 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका और शक्ति अरोड़ा की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सवि घर आ रही होती है तभी बस का टायर पंक्चर हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ कार का संतुलन खोने की वजह से ईशान का एक्सीडेंट हो जाता है।

काकू की होगी घंघोर बेज्जती

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की लड़केवाले सवी के गायब होने पर काकू को खरी खोटी सुनाते हुए कहते हैं कि बिना मां-बाप के बच्चे ऐसे ही होते हैं। ऐसी लड़की को हम अपनी बहु नहीं बना सकते हैं, आप ही कोई नहीं पता लड़की कहां है तो हमे कैसे पता होगा। हमे आपसे अब कोई रिश्ता नहीं जोड़ना। इसी के साथ शिवानी काकू को डांटते हुए कहती है कि मैंने आपको बोला था कोई गड़बड़ नहीं होनी चाहिए। मैं अब सवी के लिए कोई रिस्ता नहीं ढ़ूढ़ूंगी। अब बात मेरी इज्जत पर आई है, मैं भी देखती हूं आपकी पोती का रिश्ता कहीं और कैसे होता है।

सवी पर हाथ उठाएगी काकू

भाविका शर्मा (Bhavika sharma) स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आगे दिखाया जाएगा की सवी नागपुर से वापिस लौट आती है, तब तक बहुत देर हो जाती है। काकू सवी को देख कर डंडे से मारने लगती है और कहती है कि तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरे ना करने के बावजूद घर से बाहर जाने की। ये सब उसे ईशा की गलती है खुद अकेली है हमारे घर की लड़कियों को भी बहका रही है। सवी काकू को समझा रही होती हैं लेकिन काकू सुनने का नाम नहीं लेती है और सवी का कॉलेज जाना बंद कर देती है। इसी के साथ काकू सवी की जीती हुई ट्रॉफी तोड़ देती है। काकू सवी को जबरदस्ती कमरें में बंद कर देती है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article