टीवी मसाला

Anupama 8 July 2023 Episode Spoiler Alert: अनुपमा की उड़ान का रोड़ा बनेगा अनुज, छोटी अनु के खातिर नहीं जाने देगा अमेरिका

Anupama 8 July 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनुज सभी परिवार को माया की मौत का कारण बताता है। लेकिन उसी दौरान छोटी अनु चोरी छुपे ये सब सुन लेती है और शौक में चली जाती है। नवहीं दूसरी तरफ मालती देवी को अनुपमा की चिंता होने लगती है।

Image

Anupama 8 July 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज दिखाया जाएगा की अनुज सभी परिवार को माया की मौत का कारण बताता है। लेकिन उसी दौरान छोटी अनु चोरी छुपे ये सब सुन लेती है और शौक में चली जाती है। नवहीं दूसरी तरफ मालती देवी को अनुपमा की चिंता होने लगती है।

Anupama 8 July 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा अनुज से कहती है कि तब क्या होगा जब छोटी अनु को पता चलेगा की उसकी मां की जान इस मम्मी की वजह से गई है। लेकिन इस बात को बरखा चोरी छुपे सुन लेती है और अनुपमा को कपाड़िया हाउस से दूर रखने के लिए नया प्लान बनाती है।

शाह हाउस में छिड़ेगी महाभारत

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की सभी छोटी अनु के लिए परेशान हो रहे होंगे। तभी तोषु कहता है की मेरे को लगता है की छोटी अनु के लिए मम्मी को यूएस नहीं जाना चाहिए। जिसे सुन किंजल भड़क जाती है कि अभी सब नया-नया है, आगे जाकर अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। तुम इतने सेल्फिश हो तुम्हे मां छोटी के लिए अपने लिए चाहिए है। सभी किंजल का साथ देते हैं की अनुपमा को यूएस जाना चाहिए।

अनुपमा का जीना होगा दुश्वार

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की कांताबेन अनुपमा को समझाते हुए कहेगी की माया की मौत का कारण तू नहीं है। इस बात को सुन अनुपमा कहती है कि मैं छोटी अनु को कैसे बताऊं की माया की मौत मेरी वजह से हुई है, उसके आंसूं का कारण मैं बन गई हूं। मैं आंखें बंद करती हूं तो छोटी का चेहरा और एक्सीडेंट नजर आता है।

छोटी अनु को लगेगा सच का पता

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की बरखा सभी से कहती है कि माया की मौत हुई कैसे। इस बात को सुन अनुज सभी को सचाई बताते हुए कहता है कि अनुपमा को ट्रक से बचाने के लिए खुद उसके सामने आ गई और उसकी मौत हो गई। इस बात को सुन बरखा कहती है कि अनुपम ऐसे क्यों व्यवहार कर रही है की माया की जान उसकी वजह से गई है। लेकिन ये सब बातें छोटी अनु सुन लेती है और शौक हो जाती है। अनुज गुस्से में सभी से कहता है की कोई छोटी को नहीं बताएगा की माया की जान अनुपमा को बचाने के चक्कर में गई है।

अनुपमा को रोकेगा अनुज

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अनुपमा छोटी अनु को संभालती है, जिसे देख वनराज काव्या से कहता है की अनुपमा को अनुज रोकेगा। इस बात काव्या की अनुज ने उसे रोका तो उसमें और वनराज में कोई फर्क नहीं रहेगा। वहीं दूसरी तरफ मालती देवी इवेंट में आने के लिए फोन कर रही होती है, तभी अनुज फोन काट देता है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article