Yeh Rishta kya kehlata hai 3 July Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि कोर्ट में अबीर की कस्टडी का केस फिर से शुरू होता है, जिसमें जज फैसला सुनाने की बात करती है। ये बात सुनकर ही अक्षरा बेसुध हो जाती है। अभिमन्यु खुश होता है, लेकिन जैसे ही उसे अक्षरा का ख्याल आता है, उसकी आंखें नम हो जाती हैं।
Yeh Rishta kya kehlata hai 3 July Episode spoiler alert: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखने को मिलेगा कि कोर्ट केस हारने के बाद अक्षरा को सदमा लग जाता है। इसी के साथ अभिमन्यु अक्षरा की मानसिक हालत देख दुखी हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ कायरव भी इसी के चलते गोयनका हाउस में तमाशा करता है।
अक्षरा को लगेगा सदमा
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की कोर्ट का फैसला सुनने के बाद अक्षरा सदमे में चली जाती है। इसी दौरान अक्षरा के पैर में बॉल आ जाती है वो सपने में अबीर को देख रही होती है। इसी दौरान के दुकान के आगे मटके गिर रहे होते है और अक्षरा ख्यालों में अबीर के पीछ-पीछे चल रही होती है। तभी वहां अभिमन्यु अक्षरा को बचा लेता है। अक्षरा की दिमागी हालत देख अभिमन्यु और मंजरी परेशान होने लगते है।
कायरव होगा पागल
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की मनीष गोयनका निवास आकर सभी को कोर्ट केस हारने को लेकर बताएगा। इस बात को सुन काय्रव अपना होश खो बैठता है और तोड़-फोड़ करने लगता है। वो कहता है कि अभिनव और अक्षरा अबीर के सबसे अच्छे माता-पिता है। वहीं दूसरी तरफ मुस्कान बताती है कि भाईजी और भाभी पूरे दिन अबीर-अबीर करते है। इसी दौरान कायरव कहेगी की क्या मतलब मिडल क्लास हैं तो कोर्ट अबीर की जिम्मेदारी अभिमन्यु को दे देगा। मनीष भी कहता है की काश मैंने अभिनव की बात मान ली होती तो कोर्ट जाता ही नहीं।
