Anupama 3 July 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि माया अनुज को अमेरिका जाने को लेकर खरी खोटी सुनाती है। वहीं दूसरी तरफ माया अनुपमा के मरने दुआ करती है, जिसे सुन कांताबेन उसे जोरदार थप्पड़ मारती है। इस खास रिपोर्ट में जानिए की आज के एपिसोड में क्या होने जा रहा है।
अनुपमा को मारने का सपना देखेगी माया
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की माया पागल हो कर एक सपना देखेगी की वो अनुपमा को रोड पर चलते हुए देखेगी। वो अनुपमा को कार से टक्कर देने का सपना देखेगी। इसी दौरान वो होश में आएगी और अपने कमरें में जाकर तोड़-फोड़ करेगी। वहीं दूसरी तरफ अनुज माया के इस व्यवहार से काफी गुस्सा हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में सभी को कपाड़िया हाउस में हुए तमाशे के बारे में पता चलता है। बा कहती है कि अनुपमा को वहां जाना ही नहीं चाहिए था। भगवान करे माया के साथ कुछ ऐसा हो जाए की वो सभी की जिंदगी से कहीं दूर चले जाए।
माया को शांत करेगी अनुपमा
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अनुपमा माया को समझाने कपाड़िया हाउस वापिस जाएगी। वो कहेगी की तुम अनुज से प्यार करती हो ना, तो तुम्हे उनका दुख दिखाई नहीं देता ना। अनुज बेशक महान है पर लेकिन है तो इंसान ही। अपने बारे में जरूर सोचो लेकिन सामने वाले को भी देखो। तुम्हे ऐसे देखकर छोटी तुम्हारी वजह से अच्छे स्कूल नहीं जा पा रही है। मेरी भी गलती थी अपनी जिम्मेदारियों में इतनी उलझी रही की मैंने छोटी पर ध्यान ही नहीं दिया। तुम अपनी वजह से खुशियों को आग लगा रही हो। इन बातों को सुन माया काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है।
माया की होगी मौत
रुपाली गांगुली स्टार सीरियल 'अनुपमा' के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि माया अनुपमा से अपनी गलतियों को लेकर उससे माफी मांगती है। वो अनुपमा के पैर पकड़ कर कहती है कि गलती नहीं मैंने पाप किया है माफी तो मांगूंगी ना। इसी दौरान अनुपमा माया के लिए पानी लेने जा रही होती है तभी उसके सामने ट्रक आज जाता है। ये देख माया अनुपमा को आगे धकेल देती है और खुद ट्रक के आगे आकर जान दे देती है।
