Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: हर्ष बचाने चला अपने बेटे अभि का घर, क्या अक्षु को फिर मिल पाएगा पति का प्यार?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:25 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Episode Written Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड अपने दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक होने वाला है। कहा जा रहा है कि कायरव अब हर्षवर्धन के साथ मिलकर अक्षरा और अभिमन्यु का घर वापस बसाने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिरला परिवार में एक बार फिर हुई अक्षरा की एंट्री।
  • अपनी पत्नी अक्षरा से अभी भी नाराज है अभिमन्यु।
  • कायराव अब अक्षरा और अभिमन्यु को करेगा एक।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 14 October 2022 Latest Episode Written Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा टीवी शोज में से एक है। पिछले कई वर्षों से ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल अपने दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। अब इस शो की कमान नई पीढ़ी संभाल रही है, जिसमें मुख्य किरदार हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर निभाते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा एपिसोड में देखा जा सकता है कि बिरला परिवार में एक बार फिर अक्षरा की एंट्री हो गई है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि कायराव और हर्षवर्धन साथ मिलकर अभिमन्यु और अक्षरा को वापस एक करने वाले हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Episode Written Update

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Episode Written Update

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में यह देखा जा सकता है कि किस तरह अक्षरा और अभिमन्यु एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं। दोनों के लिए एक ही छत के नीचे रहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन मंजरी के लिए अभिमन्यु और अक्षरा ऐसा करने पर मजबूर हैं। अभिमन्यु सिर्फ मंजरी के लिए अक्षरा को बिरला परिवार में वापस लाना चाहता था। ऐसे में अक्षरा भी मजंरी को अपनी मां मानती है और ‌उसी के लिए बिरला घर में उसने अपने कदम रखे हैं।

End of Feed