Yeh Rishta kya kehlata hai 11 July spoiler: अबीर कहेगा अभिमन्यु को पिता, अक्षरा-अभिनव छोड़ेंगे गोयनका निवास

Yeh Rishta kya kehlata hai 11 July spoiler: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की अबीर अभिमन्यु को पापा बोलता है, जिसे सुन वो काफी ज्यादा इमोशनल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ अभिनव और अक्षरा गोयनका निवास छोड़ने की बात करते हैं।

Yeh Rishta kya kehlata hai 11 July spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर को आधी रात भी हिचकी चल रही होती है, जिसके चलते मंजरी और अभिमन्यु परेशान होने लगते हैं। लेकिन तभी वहां अबीर से मिलने अक्षरा बिरला निवास पहुंच जाती है।

Yeh Rishta kya kehlata hai 11 July spoiler: अबीर कहेगा अभिमन्यु को पिता, अक्षरा-अभिनव छोड़ेंगे गोयनका निवास

Yeh Rishta kya kehlata hai 11 July spoiler: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की अबीर अभिमन्यु को पापा बोलता है, जिसे सुन वो काफी ज्यादा इमोशनल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ अभिनव और अक्षरा गोयनका निवास छोड़ने की बात करते हैं।

अभिमन्यु को सताएगी अक्षरा की याद

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अक्षरा श्रीकृष्ण जी की आरती करने से मना कर देती है। वो कहती है कि उन्होंने अपनी इस भक्त की सारी खुशियां छीन ली हैं, मैंने अपने बच्चे के लिए लाख बिनती की थी। कृष्ण जी ने मेरी सुनी नहीं, तो इन्हे मेरी आवाज सुनने मिलेगी नहीं। इस बात को सुन सभी घरवाले परेशान हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ अबीर श्रीकृष्ण जी के लिए आरती गाने लगता है, जिसे देख सभी अक्षरा की याद में खो जाते हैं। अभिमन्यु को अपने और अक्षरा की पहली मुलाकात की यादें याद आने लगती है।

End of Feed