Paridhi Sharma in Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) को सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) ऑफर हुआ है, खबर सामने आ रही है कि टीवी की 'जोधा' के नाम से मशहूर परिधि शर्मा अब रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आने वाली हैं, हालांकि अभी तक इस पर ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने के लिए मेकर्स अब कई टीवी सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। इससे पहले ऐश्वर्या शर्मा, अंजुम फकीह और अर्जन तनेजा का नाम भी बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट के लिए सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 की मनीषा रानी, बेबिका ध्रुवे और फुकरा इंसान को भी बिग बॉस 17 ऑफर हो सकता है, आइए अब परिधि शर्मा के बिग बॉस 17 में आने के अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
परिधि शर्मा को ऑफर हुआ बिग बॉस 17
बताया जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स ने अपकमिंग सीजन के लिए टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा को कॉन्टैक्ट किया है। परिधि ने भी रियलिटी शो में शामिल होने की इच्छा जताई है। परिधि की टीवी सीरियल जोधा-अकबर से काफी लोकप्रियता मिली थी, जोधा के किरदार में परिधि को फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि अब काफी समय से वह छोटे पर्दे से दूर हैं। जोधा अकबर के बाद उनके टीवी सीरियल ज्यादा हिट नहीं हुए हैं। अब बिग बॉस 17 में उन्हें देखना काफी दिलचस्प हो सकता है।
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस जिया सिनेमा पर टेलीकास्ट किया जा रहा है।
