Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10th April Spoiler: मंजरी बनेगी अक्षरा की सबसे बड़ी दुश्मन, अबीर की कस्टडी की करेगी मांग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 10, 2023, 01:06 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10th April Spoiler: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु के सामने अबीर की सच्चाई जल्द आने वाली है। हालांकि वो इस सच्चाई को जानने के बाद भी चुप रहता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में मंजरी बनेगी अक्षरा की दुश्मन।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10th April Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathore) लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न आने वाला है। शो के अपकमिंग ट्रैक में अभिमन्यु का सारा ध्यान अभीर को ठीक करने में है। मंजरी चाहती हैं कि अभिमन्यु और आरोही साथ में टाइम स्पेंड करें और वो दोनों के लिए डिनर डेट प्लान करें। आरोही इस बात से बेहद खुश है कि उसकी जिंदगी में खुशियों ने एक बार फिर दस्त दी है। आरोही अभिमन्यु के लिए स्पेशल तैयार होती है। मंजरी और शेफाली आरोही की टांग खींचते हैं। आरोही डिनर पर अभिमन्यु का इंतजार करती हैं। लेकिन वो नहीं आता है।

yeh rishta kya kehlata hai (2)

yeh rishta kya kehlata hai (credit pic: instagram)

अभिमन्यु अबीर को ठीक करने में इतना बिजी होता है कि उसे डिनर डेट के बारे में कुछ भी याद नहीं रहता है। उसे डर है कि कही अबीर की मौत न हो जाए इसीलिए वो कोई गलती नहीं करना चाहता है। वहीं, अभिनव और अक्षरा को ये डर है कि अभिमन्यु के सामने अबीर का सच सामने ना आ जाए।

End of Feed