'ये है मोहब्बतें' फेम Shireen Mirza ने पहली बार दुनिया को दिखाया बेटे का चेहरा, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Yeh Hai Mohabbatein Fame Shireen Mirza Shows son Face: टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' से सुर्खियां बटोरने वाली शिरीन मिर्जा ने पहली बार दुनिया को बेटे का चेहरा दिखाया है।

Yeh Hai Mohabbatein Fame Shireen Mirza Shows son Face: टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' ने दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया। 'ये है मोहब्बतें' की कहानी तो पसंद की ही जा रही है। साथ ही शो के हर कलाकार ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी, फिर चाहे वो लीड कलाकार हों या फिर सपोर्टिंग एक्टर्स। 'ये है मोहब्बतें' से ही लाइमलाइट बटोरने वाली एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा हाल ही में लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने बेटे हमजा के पहले जन्मदिन पर उसका चेहरा दुनिया को दिखाया है। शिरीन मिर्जा और उनके पति हसन सरताज ने सोशल मीडिया पर रील वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने बच्चे को पहली बार दुनिया से रूबरू कराती नजर आईं। वहीं एक्ट्रेस के बेटे को देख फैंस भी नजर उतारते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बच्चा चोरी होने वाला था...'- Divyanka Tripathi का एक बेटा होने वाला था गायब? विवेक दहिया ने तुरंत लिया एक्शन

shireen mirza

शिरीन मिर्जा ने पहली बार दुनिया को दिखाया बेटे का चेहरा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    शिरीन मिर्जा और हसन सरताज द्वारा साझा किया गया ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए शिरीन मिर्जा ने कैप्शन में लिखा, "आज, आखिरकार हम अपने दिल का सबसे कीमती हिस्सा आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। हमारा बच्चा, हमारी दुनिया, हमारा सबकुछ। इस रील ने हमसे बहुत कुच लिया है। हम बहुत बार इस ये देखकर रोए हैं और हैरान हुए हैं कि कैसे पलक झपकते ही एक साल गुजर गया। कहीं न कहीं हमारे दिल में हम जानते हैं कि तुम दोबारा कभी भी इतने छोटे नहीं होगे। ये विचार एक साथ आशीर्वाद और दिल तोड़ने वाला महसूस हो रहा है। अल्लाह तुम्हें उन सभी चीजों से सुरक्षित रखे, जो हम देख भी न पाएं। तुम्हें कभी भी मुश्किल दिनों में अकेला महसूस न हो।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: ईशानी के प्यार की कीमत चुकाएगा बंकू, अनुपमा की लाडली पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

    End of Feed