Divyanka Tripathi Elder Sister Try Take One Son With Her: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद मम्मी-पापा बने हैं। उनके घर जुड़वा बेटों ने जन्म लिया है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपने व्लॉग शेयर कर अक्सर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वहीं हाल ही में विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने एक व्लॉग साझा किया, जिसमें विवेक दहिया कहते दिखाई दिये कि उनका एक बच्चा अभी चोरी होने वाला था। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया का ये व्लॉग देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। यह भी पढ़ें: Vivek Dahiya ने रखा जुड़वां बेटों का अजीब निकनेम, सुनकर दादी-नानी का बना मुंह; Divyanka Tripathi भी हैरान

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के जुड़वा बेटे
इतना ही नहीं, दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की बड़ी बहन सारा सामान और बच्चे को लेकर अस्पताल से निकलने लगती हैं और कहती हैं, "चलो मेरा काम हो गया, मेरा सामान सारा है मेरे पास। सब पहुंच गया है।" विवेक दहिया उन्हें रोकते हुए कहते हैं, "दीदी एक सेकंड, उसे दो।" लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी की बड़ी बहन इंकार कर देती हैं और कहती हैं कि मेरे पास कुछ नहीं है, बस मेरा सामान है। वहीं विवेक दहिया जवाब देते हैं, "हद है भाई, बच्चा चोरी होने वाला था अभी।" बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और बच्चों का घर पर शानदार अंदाज में स्वागत होता है। सबसे पहले एक्ट्रेस की मम्मी सबकी आरती उतारती हैं और फिर घर में प्रवेश होता है, जो बेहद खूबसूरत सजा होता है।
