'ऐसा झाड़ूंगी ना...', Rashami Desai का पैपराजी पर क्यों फूटा गुस्सा? गुस्से में लाल नजर आईं एक्ट्रेस

Rashami Desai Angry On Paparazzi: एक्ट्रेस रश्मि देसाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस इस वीडियो में पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस हैरान हैं।

Rashami Desai Angry On Paparazzi: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai ) अब धीरे धीरे एक्टिंग से दूर होती जा रही हैं। रश्मि बिग बॉस बॉस 13 में नजर आईं। इसके बाद वह नागिन 4 में सेकंड लीड रोल में दिखी थीं, जिसके बाद से ही रश्मि टीवी स्क्रीन पर कम ही नजर आई हैं। इन सबके बावजूद एक्ट्रेस फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचकर रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और जहां भी जाती हैं, वहां पर पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। इस बार रश्मि देसाई का गुस्सा पैपराजी पर निकलता हुआ नजर आया। रश्मि का अंदाज देख फैंस हैरान रह गए हैं। Lock Upp 2: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक की असली वजह का किया खुलासा, बोलीं, 'मैंने खुद बोला कि..'

rashami desai

rashami desai (photo credit- instagram)

    पैपराजी पर क्यों भड़कीं रश्मि देसाई

    रश्मि देसाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रश्मि ने अपना चेहरा मास्क से ढक रखा है और पैपराजी उन्हें कैप्चर कर रहे हैं। इस मौके पर हमेशा की तरह पैपराजी एक्ट्रेस को पोज करने के लिए कहते हैं, लेकिन एक्ट्रेस इन बातों को इग्नोर करती हैं और फिर वह अचानक पीछे की ओर मुड़ती है और बोलती हैं, 'इतना झाड़ूंगी ना...।' वह इस मौके पर गुस्से से पैपराजी को उंगली भी दिखाती हैं और अपनी आंखें बड़ी बड़ी कर लेती हैं। रश्मि देसाई का गुस्सा देखकर पैपराजी भी सॉरी सॉरी करने लगते हैं। वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस किसी बिल्डिंग में हैं और वहीं पर रश्मि को पैपराजी ने कैप्चर कर लिया। 'पत्नी ने किया सपोर्ट', साक्षी तंवर संग KISS कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले Ram Kapoor, 17 मिनट के इंटीमेट सीन पर हुआ था विवाद

      लॉकअप 2 में एंट्री पर रश्मि देसाई ने दिया था बयान

      बता दें कि लॉकअप 2 में हाल ही में शुरू हुआ है और दावा किया जा रहा था कि रश्मि देसाई लॉकअप में हिस्सा लेने वाली हैं। तब रश्मि ने इस चुप्पी तोड़ी थी। एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में साफ कहा था कि वह लॉकअप में हिस्सा नहीं ले रही हैं और वह बार बार एक ही तरह की खबरें सुनकर परेशान हो गई हैं। रश्मि देसाई से लोगों को इस तरह की फेक खबरें फैलाने से सख्त मना किया था। रश्मि का वो वीडियो काफी वायरल हुआ था।

      End of Feed