Vivian Dsena Post Viral After 10 Days Of Pahalgam Attack: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 28 लोगों की जान गई थी। वहीं 17 से ज्यादा लोग हमले में घायल हुए थे। पहलगाम आतंकी हमले को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन लोगों में अभी भी मामले को लेकर आक्रोश बना हुआ है। आम जनता ने पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पहलगाम आतंकी हमले के 10 दिन बाद अब विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसमें उन्होंने धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने वालों को फटकार लगाई है, साथ ही शांति बनाए रखने का भी अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: रजत दलाल ने किया करण वीर मेहरा की जीत से जुड़ा बड़ा खुलासा, कहा 'वोटस नहीं पर्सनैलिटी के आधार...'
विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की ये सोशल मीडिया पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। विवियन डीसेना ने धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने वालों को लताड़ते हुए लिखा, "अगर हिंदू होने के लिए आपको हिंदुओं से नफऱत है तो मैं हिंदू हूं। अगर आप मुस्लिम होने के लिए उन मुस्लिमों से नफरत करते हैं तो मैं मुस्लिम हूं। अगर आप लोगों को जन्म के आधार पर नीची जाति का बताते हैं तो मैं दलित हूं। मैं वो इंसान हूं, जिससे आपको नफरत है। मैं रहूंगा और आगे भी रहूंगा। आप वो हैं जिसे अपनी मानसिक शांति के लिए खुद को बदलने की जरूरत है। मैं वो हूं जो हूं और आगे भी वही रहूंगा जो मुझे रहना चाहिए। शांति में रहो या अपनी ही नफरत में घुटते रहो। मैं तो यहीं रहने वाला हूं।"
बता दें कि इससे पहले ही विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने पहलाम में हुए आतंकी हमले पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह जम्मू-कश्मीर में उन मासूमों की हत्या की खबर से खुद को निकाल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में भी लिखा था कि कोई भी धर्म ऐसी नफरत नहीं सिखाता है।
