Shweta Tiwari ने ऑनस्क्रीन बेटे संग रचाई शादी? Vishal Aditya Singh ने वायरल तस्वीर पर तोड़ी चुप्पी

Vishal Aditya Singh Reacts On Fake Marriage Photos With Shweta Tiwari: बीते दिन श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खब वायरल हुई, जिसके बाद फैंस अलग-अलग अटखलें लागने लगे। हालांकि आज विशाल आदित्य ने इस पर अपनी चुप्पी भी तोड़ दी है। आइए देखते हैं।

Vishal Aditya Singh On Marriage Photos With Shweta Tiwari: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी फिटनेस को लेकर भी श्वेता तिवारी काफी पॉपुलर हैं। फैंस एक्ट्रेस से उनकी बढ़ती उम्र में भी फिट रहने के राज के बारे में पूछते रहते हैं। एक्ट्रेस जब भी अपने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करती हैं वो मिनटों में वायरल हो जाती हैं। अब बीत दिन एक्ट्रेस की एक शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई जिसमें विशाल आदित्य सिंह उनके साथ दूल्हे के जोड़े में खड़े हैं और श्वेता भी माँ में सिंदूर, गले में वरमाल और दुल्हन की रूप में सजी हुई नजर आ रही थीं। ऐसे में फैंस एक्ट्रेस की तीसरी शादी का सच जानना चाहते थे और आज विशाल आदित्य ने इस पर अपनी चुप्पी भी तोड़ दी है।

Vishal Aditya Singh Reacts On Marriage Photos With Shweta Tiwari

Vishal Aditya Singh Reacts On Marriage Photos With Shweta Tiwari

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी संग शादी की फेक फोटो वायरल होने के बाद विशाल आदित्य सिंह ने आज इस पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए अभिनेता ने कहा 'इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। मैं श्वेता को मॉम कहकर बुलाता हूँ इसलिए मुझे इस तरह की फोटो से चिंता नहीं है। एक्टर ने आगे कहा की 'जब मैंने तस्वीर देखी तो मुझे बहुत हंसी आई। सच कहूँ तो मैं हँसने के अलावा और कुछ नहीं कर सकता हूँ। श्वेता और मैं हमारे रिश्ते के बारे में जानते हैं और मझे इसे एक्स्प्लैन करने की जरूरत नहीं है। लोगों को जो भी सोचना है सोचें, हमें सच पता है।"

End of Feed