Bigg Boss 16: सलमान खान ने किया विकास मानकतला को नॉमिनेट, शो से बाहर आकर बोले- 'ये उम्मीद नहीं थी...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 1, 2023, 10:43 AM IST

Vikkas Manaktala Bigg Boss 16 nomination: विकास मनकतला के बाहर होने की कई लोगों को उम्मीद नहीं थी। घर से बाहर आने के बाद विकास ने बताया, 'मैं इस हफ्ते निकाले जाने की उम्मीद नहीं कर रहा था। हो सकता है कि यह एक या दो बार मेरे दिमाग में आया हो..।'

vikkas manaktala evicted from bigg boss 16: बिग बॉस 16 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसी के साथ लगातार शो में कई शॉकिंग एविक्शन देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र गेस्ट के तौर पर पहुंचे। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने मेजबान सलमान खान के साथ घर में प्रवेश किया और घर के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते नजर आए। धर्मेंद्र के शो छोड़ने के बाद सलमान खान आज के नॉमिनेशन के बारे में बात करते हैं और नए साल पर कौन सा कंटेस्टेंट इस घर से जाएगा? इस हफ्ते शालीन भनोट, टीना दत्ता, निमृत कौर अहलूवालिया, प्रियंका चौधरी, श्रीजिता डे, प्रियंका चौधरी और विकास मानकतला नॉमिनेशन मे रहे।

Vikas Manaktala

Vikas Manaktala

शो में सलमान खान अपने मजाकिया अंदाज में उस कंटेस्टेंट का नाम पुकारते हैं जो घर छोड़ने वाला है। सलमान खान कहते हैं कि विकास घर से नॉमिनेट हो रहे हैं। हालांकि सच भी यही है, विकास अब बिग बॉस के घर से एविक्ट हो चुके हैं। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में आए विकास मनकतला को बिग बॉस-16 से बाहर कर दिया गया है।

End of Feed