Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई ट्रोल्स की क्लास, भाईजान के फैन हुए वरुण धवन-कश्मीरा शाह

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2026, 01:34 PM IST

Stars Reaction on Salman Khan Video: सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) वाले अंदाज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अब वरुण धवन (Varun Dhawan) और डेविड धवन (David Dhawan) ने भी रिएक्शन दिया है।

Stars Reaction on Salman Khan Video: टीवी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज में नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी उम्र, लुक और शरीर को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर बात करते हुए सलमान ने ट्रोलर्स को खुली चुनौती दे दी। बात इतनी आगे बढ़ी कि उन्होंने कैमरे के सामने अपनी शर्ट तक उतार दी। इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। सलमान खान के इस वीडियो पर अब स्टार्स के रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan) से लेकर डेविड धवन (David Dhawan) इस वीडियो पर रिएक्शन देते नजर आए।

Salman Khan Bigg Boss 20 Viral Video

सलमान खान के वीडियो पर आया वरुण धवन का रिएक्शन (Image Source: Jio Hotstar/ IMDb)

वरुण धवन-डेविड धवन ने किया सलमान खान का साथ

सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान के वीडियो सामने आया वरुण धवन और डेविड धवन का रिएक्शन है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सलमान खान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ट्रोल्स की क्लास लगाते हुए नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन सलमान खान का सपोर्ट करते नजर आए। सलमान खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

End of Feed