Vaishali Takkar: वैशाली के केस में निशांत मलखानी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोले- दोस्त को न्याय दिलवाने के लिए लड़ूगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 09:18 PM IST

vaishali takkar suicide case: वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में उनके दोस्त और को- स्टार निशांत मलखानी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्टर ने कहा मैं अपनी दोस्त को नया दिलवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं।

Vaishali Takkar Suicide : ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (vaishali takkar) ने 16 अक्टूबर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्माहत्या (Suicide) कर ली थी। एक्ट्रेस केवल 29 साल की थीं। उनके आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। पुलिस को वैशाली के घर से सुसाइड नोट भी मिला है। एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में अपने पड़ोसी और एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी (Rahul Navlani) और पत्नी दिशा नवलानी (Disha Navlani) पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस वजह से वैशाली काफी परेशान थी। इस मामले में वैशाली की मां और भाई ने भी कई खुलासे किए हैं। अब वैशाली के को- एक्टर निशांत मलखानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। निशांत ने रक्षाबंधन शो में वैशाली के पति का किरदार निभाया था। उन्होंने बताया कि उन्हें वैशाली और राहुल से जुड़ा पूरा मामला पता है।

vaishali takkar (2)

vaishali takkar

निशांत ने खुलासा किया कि वैशाली अपनी शादी की खबर से काफी खुश थी। उसने मुझे अपने मंगेतर की फोटो दिखाई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं वैशाली के आत्महत्या की खबर से शॉक में हूं। वो मेरी अच्छी दोस्त थी। इस खबर को सुनने के बाद मैं सदमे में था, मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था। उसने मुझे हफ्ते भर पहले अपने मंगेतर की फोटो दिखाई थी। वैशाली ने कहा था कि मैं इस फोटो को कही भी शेयर न करूं। वो खुद सबको बताना चाहती हैं। वो अपनी शादी से बहुत खुश थी। नवंबर महीने में उसकी शादी होने वाली थी। वैशाली और मैंने उसकी शादी के लिए कई प्लान्स बनाएं थे। लेकिन इस खबर से मैं पूरी तरह से टूट चुका हूं'।

End of Feed