Urfi Javed special bra made from croissants: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोल्ड फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिनमें वो अजीब-अजीब ड्रेसेस पहने दिकाई देती हैं। अदाकारा उर्फी जावेद ने एक दफा फिर से इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी ही फोटो शेयर की है, जिसमें वो नाश्ते में खाने वाली चीज से बनी ब्रा पहनी दिखाई दे रही हैं। इंटरनेट पर उर्फी जावेद की ये ड्रेस काफी वायरल हो रही है।
Urfi Javed special bra made from croissants
Urfi Javed ने नाश्ते में खाने वाली डिश से बना डाली ब्रा
टीवी अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नाम लोग एक्सपेरिमेंटल गर्ल के तौर पर जानते हैं। उर्फी जावेद ने एक दफा फिर से चौंकाने वाला एक्सपेरिमेंट किया है और नाश्ते में खाए जाने वाली चीज से ब्रा बना डाली है। लोग उर्फी जावेद की इस तस्वीर पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें खाने-पीने की चीजों को तो छोड़ देना चाहिए।
एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'अरे मैडम खाने की चीजों को तो आप छोड़ दो। क्या आप कुछ भी नहीं छोड़ेंगी?' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'आपसे कमाल हो गया है। लाइक्स पाने के लिए आप कुछ भी कर देंगी क्या?'
बताते चलें कि यह पहली दफा नहीं है जब उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपनी ऐसी कोई फोटो पोस्ट की है। इससे पहले भी कई बार वो ऐसी फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं। वैसे आपको उर्फी जावेद की नई ड्रेस कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
