टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13 से अचानक कटा अर्चना गौतम का पत्ता, क्रू मेंबर को की थी जबरन किस करने की कोशिश!

Archana Gautam Evicted From Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आया कि रोहित शेट्टी ने अर्चना गौतम को शो से बाहर कर दिया। अर्चना गौतम पर आरोप है कि उन्होंने क्रू मेंबर को जबरन किस करने की कोशिश की थी।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 13' से कटा अर्चना गौतम का पत्ता?

Archana Gautam Evicted From Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने शुरुआत से ही टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बखूबी बनाई हुई है। हालांकि अभी तक 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron ke Khiladi 13) से कई कंटेस्टेंट्स का पत्ता भी कट चुका है, जिसमें रूही चतुर्वेदी से लेकर डेजी शाह तक शामिल हैं। वहीं हाल ही में आए 'खतरों के खिलाड़ी 13' के प्रोमो वीडियो रोहित शेट्टी अर्चना गौतम को भी शो से बाहर का रास्ता दिखाते नजर आए।

अर्चना गौतम (Archana Gautam) से जुड़ा 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron ke Khiladi 13) का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रोहित शेट्टी उन्हें तुरंत शो छोड़कर जाने के लिए कहते दिखे। दरअसल, अर्चना गौतम पर आरोप लगा कि उन्होंने क्रू मेंबर को जबरन किस करने की कोशिश की। 'खतरों के खिलाड़ी 13' के वीडियो में अर्चना गौतम क्रू मेंबर संग फ्लर्ट करती नजर आईं। ऐसे में उसने रोहित शेट्टी के सामने अर्चना पर आरोप लगाया कि वह उसे किस करना चाहती थीं।

रोहित शेट्टी के सामने गिड़गिड़ाने लगीं अर्चना गौतम

'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron ke Khiladi 13) के वीडियो में नजर आया कि अर्चना गौतम, रोहित शेट्टी के सामने गिड़गिड़ाने लगीं और बोलने लगीं कि उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं रोहित शेट्टी ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि नियमों के मुताबिक आप शो में आगे नहीं बढ़ सकती हैं। आपको अभी यहां से जाना होगा। प्रोमो वीडियो में अर्चना गौतम रोते हुए 'खतरों के खिलाड़ी 13' के सेट से जाती दिखीं। हालांकि यह घटना सच है या केवल टीआरपी के लिए अर्चना गौतम संग मजाक किया गया है। इस बात से पर्दा उठना बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article