Urfi Javed Gets Death Threat: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों के बीच अलग ही पहचान बनाई हुई है। हालांकि अपने आउटफिट के लिए वहल हमेशा ट्रोल होती हैं और लोगों के निशाने पर भी बनी रहती हैं। लेकिन उर्फी जावेद (Urfi Javed) ट्रोल्स को भी उल्टा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। हैरत की बात तो यह है कि अब बात उनकी जान पर बन आई है। दरअसल, उर्फी जावेद को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक शख्स ने सरेआम उर्फी जावेद को गोली मारने की धमकी दी।
उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने उस शख्स का ट्वीट अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उर्फी जावेद को मिली धमकी में लिखा था, "बहुत जल्द ही तुझे गोली मारी जाएगी। बहुत जल्द ही मिशन हमारा पूरा होगा। जो तूने गंदगी फैलाई हुई है भारत में वो सारी गंदगी साफ हो जाएगी।" हालांकि उर्फी जावेद ने उस शख्स की धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने ट्वीट साझा करते हुए लिखा, "मेरी जिंदगी में आम दिन...।"
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले उन्हें किसी ने निर्देशक नीरज पांडे का असिस्टेंट बनकर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि एक्ट्रेस ने उस शख्स के खिलाफ तुरंत एफआईआर भी दर्ज कराई।
'लव सेक्स और धोखा 2' में दिखेंगी उर्फी जावेद
उर्फी जावेद को लेकर खबर है कि वह एकता कपूर की अपकमिंग मूवी 'लव सेक्स और धोखा 2' में भी नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन शूटिंग से जुड़ी तस्वीर भी साझा की थी।
