Urfi Javed Covers Herself With Banana Peel: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी जावेद (Urfi Javed) कभी घर के सामान से ड्रेस बनाती हैं तो कभी खाने की चीजों को ही ड्रेस में बदल देती हैं। एक बार फिर उर्फी जावेद ने ऐसा ही एक्सपेरिमेंट किया है। दरअसल, उर्फी जावेद इस बार केले के छिलके से शरीर को ढकी दिखाई दीं। इससे जुड़ा उर्फी जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Anupamaa Maha Twist: अनुज की जिंदगी से अनुपमा को उखाड़ फेंकेगी मालती देवी, अमेरिकन लड़की को बनाएगी घर की बहू
उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 25 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो में उर्फी जावेद ब्लू डेनिम जींस के साथ केले के छिलके का टॉप बनाकर पहने दिखाई दीं। वीडियो को देख जहां कुछ यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए तो वहीं कुछ ने जमकर उन्हें ट्रोल भी किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "भूखी कहीं की, गले में जो चोट आई थी वो ठीक हो गई क्या।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "और कुछ नहीं मिला तुम्हें!"
कई बार खाने की चीजों से ड्रेस
बता दें कि इससे पहले उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने च्विंगम, कीवी, पिज्जा, कॉटन कैंडी और टी-बैग से भी अपनी ड्रेस बनाई थी। उर्फी के इन आउटफिट को देख लोगों का माथा भी ठनक गया था। उर्फी जावेद के करियर की बात करें तो उन्हें लेकर खबर है कि वह एकता कपूर की 'लव सेक्स और धोखा' मूवी में नजर आएंगी।
