urfi javed angry on chetan bhagat: उर्फी जावेद के वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। उनके कपड़ों और फैशन सेंस पर कमेंट करने वाले सेलिब्रिटीज की भी कमी नहीं हैं। एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में बनी रहती है। कई बार वो ऐसी ड्रेस पहनकर लोगों के बीच आ जाती है, जिसे देखने के बाद लोगों को होश उड़ जाते है। अभी हाल ही में भी कुछ ऐसाा ही हुआ है। उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अपनी ड्रेस से लोगों को होश उड़ा दिए। उनकी इस नई ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया खूब चर्चा हुई। इसी दौरान उर्फी जावेद को लेकर अब चेतन भगत ने कुछ बोल दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से चेतन भगत और उर्फी जावेद का नाम चर्चा में आ गया है।
urfi javed and chetan bhagat
हाल ही में चेतन भगत ने एक कार्यक्रम में उर्फी जावेद को लेकर ऐसा कुछ कहा जिसे लेकर उर्फी बेहद नाराज हो गई है। चेतन भगत ने कहा था कि आज का यूथ सोशल मीडिया के जाल में फंसता जा रहा है और वह दिन भर रील्स देखता है। इससे युवा कमजोर भी हुआ है। वह चोरी छिपे उर्फी के पोस्ट देखता रहता है। चेतन भगत के कमेंट के बाद उर्फी ने उन पर लगाए मीटू मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए। चेतन ने कहा था, 'इस तरह की चीजें ध्यान खींच रही हैं। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है वह अपना करियर बना रही है। एक यूथ बॉर्डर पर लड़ रहा है और एक बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की फोटोज देख रहा है। उस यूथ का क्या होगा?'
चेतन भगत पर भड़कीं उर्फी जावेद
चेतन के इसी कमेंट पर उर्फी जावेद ने पलटवारकिया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मत भूलिए मीटू केस में उन पर कितनी महिलाओं ने आरोप लगाए। जब अपनी आधी उम्र की लड़कियों को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में मैसेज कर रहे थे तब भी उन लड़कियों के कपड़ों ने डिस्ट्रैक्ट किया था ना? रेप कल्चर को प्रमोट करना बंद करिए। चेतन भगत ने पुरुषों के व्यवहार के लिए औरतों के कपड़ों को जिम्मेदार बताया। कौन आपको डिस्ट्रैक्ट कर रहा था जब आधी उम्र की लड़कियों को मैसेज कर रहे थे? हमेशा दूसरे जेंडर पर दोष मढ़ दो, अपनी गलतियों के लिए दूसरों पर आरोप स्वीकार नहीं है। आप जैसे लोग यूथ को गलत गाइड कर रहे हैं मैं नहीं।'
उर्फी जावेद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कह रही हैं, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि साहित्य फेस्टिवल में मेरा नाम लेने की जरूरत भी क्या थी? मैं कोई लेखक नहीं हूं। मेरा कोई लेना देना नहीं है। और ये कहना कि मेरी वजह से यूथ खराब हो रहा है। चुप चुपके लोग मेरे पोस्ट देखते हैं। आप तो बड़े हो... यूथ छोड़ो... आप तो यूथ के अंकल के उम्र के हो... आप शादीशुदा होने के बावजूद अपने से आधी उम्र की लड़कियों को क्यों मैसेज कर रहे थे? तब कुछ खराब नहीं हो रहा था आपका। ना आपकी शादी खराब हो रही थी ना आपके बच्चे खराब हो रहे थे ये सब हरकतें करके।'
