बौनी कहे जाने पर भड़क उठीं उर्फी जावेद, नेशनल टीवी पर दे डाली गंदी गाली - Video

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 20, 2022, 12:01 PM IST

urfi javed abused on national TV: अब टीवी सीरयल स्पिलट्सविला के नए एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ है जिसमें उर्फी जावेद नेशनल टीवी पर गाली देती नजर आ रही हैं।

Urfi Javed Splitsvilla 14 Video: स्पिलट्सविला (Splitsvilla 14) टीवी सीरियल काफी चर्चा में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने शो स्पिलट्सविला को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। लगातार शो के नए प्रोमो जारी हो रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। अब शो के नए एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ है जिसमें उर्फी जावेद नेशनल टीवी पर गाली देती नजर आ रही हैं।

Uorfi Javed

Uorfi Javed

सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी का शो 'स्प्लिट्सविला' सीजन 14 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। स्पिलट्सविला-14 शो ने नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इस शो में अब उर्फी जावेद की एंट्री हो गई है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। उर्फी जावेद ने शो में आते ही धमाल मचा दिया है। अब इस शो में अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। उर्फी जावेद की वाइल्ड कार्ड एंट्री से सभी कंटेस्टेंट्स हैरान नजर आ रहे है। उर्फी ने शो में आते ही गाली-गलौज शुरू कर दिया है।

End of Feed