ओटीटी पर इन कोरियन वेब सीरीज का होगा धमाका, नवंबर भी रेहगा दर्शकों के लिए खास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 05:59 PM IST

Upcoming Korean Web Series: अक्टूबर महीना कोरियन ड्रामा के दर्शकों के लिए काफी धमाकेदार रहा। इस बार की दिवाली दर्शकों के लिए बहुत खास रही लेकिन अब नवंबर महीना भी बहुत जबरदस्त होने वाला है। इस महीने ओटीटी पर एक से बढ़कर एक कोरियन वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नवंबर में रिलीज होने वाली हैं कई कोरियन वेब सीरीज।
  • ओटीटी पर होगा कई कोरियन वेब सीरीज का धमाका।
  • रिलीज होंगी रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में।

Upcoming Korean Web Series On OTT: वर्ष 2022 अपने अंतिम चरण पर है, लेकिन कोरियन ड्रामा के दर्शकों का मनोरंजन अभी भी बरकरार है। पिछले कुछ वर्षों में ओटीटी कोरियन ड्रामा के लिए एक‌ बड़ा सोर्स बनकर उभरा है, ऐसे में अब कोई भी इन प्लेटफॉर्म्स पर कोरियन ड्रामा का लुत्फ उठा सकता है। अक्टूबर महीना तो कोरियन ड्रामा के प्रेमियों के लिए बहुत खास रहा, लेकिन अब नवंबर महीना भी बहुत धमाकेदार होने वाला है। इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई कोरियन वेब सीरीज देखने को मिलेंगी जिनकी जानकारी आप यहां देख सकते हैं। यहां जानें इस महीने कौन-कौन‌ सी वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

Upcoming Korean Web Series And Films In November 2022

Upcoming Korean Web Series And Films In November 2022

द फैबुलस (The Fabulous)

द फैबुलस की कहानी दोस्ती, संघर्ष और रोमांस से भरपूर होने वाली है।‌ इस वेब सीरीज की कहानी साउथ कोरिया के एक मशहूर फैशन इंडस्ट्री में काम करने वालों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। द फैबुलस‌ में Chae Soo-bin नजर आने वाली हैं जिन्हें आई एम नॉट ए रोबोट में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 4 नवंबर को रिलीज होगी।

End of Feed