Uorfi Javed Desi Look In Lehenga Shocked Netizens: जब भी ऊर्फी जावेद की बात आती है तब लोग यह सोचने लग जाते हैं कि क्या इस दुनिया में ऐसी कोई चीज है जिससे ऊर्फी अपने लिए आउटफिट नहीं बना सकतीं। फिलहाल यह तो समय ही बताएगा लेकिन जब भी फैशन स्टेटमेंट की बात आती है तो ऊर्फी जावेद का कोई जवाब नहीं है। इससे पहले टीवी एक्ट्रेस ने रेजर, कांच, प्लास्टिक, घड़ी, धागे और रस्सी जैसी चीजों से अपने लिए आउटफिट्स बनाए हैं। ऐसे में अब तो लोग भी उनके नए लुक को देखने के लिए बेकरार रहते हैं। जब भी ऊर्फी को किसी नए आउटफिट में देखा जाता है लोग उन्हें देखकर दंग रह जाते हैं। इस बार भी ऊर्फी जावेद ने कुछ ऐसा ही किया है।
Uorfi Javed Spotted In Lehenga
Also Read: KBC 14: प्रेग्नेंट कंटेस्टेंट के होने वाले बच्चे का अमिताभ बच्चन ने किया नामकरण, जानें क्या रखा नाम?
ऊर्फी जावेद को इस बार सिटी में एक ऐसे आउटफिट में देखा गया जिसकी वजह से वह टॉक ऑफ द टाउन बन गईं। लगता है इस बार एक्ट्रेस ने सबके होश उड़ाने के लिए एक अलग ही प्लानिंग कर रखी थी जो सक्सेसफुल हुआ। अदाकारा को इस बार किसी कटी-फटी ड्रेस में नहीं बल्कि देसी अवतार में देखा गया। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस ग्रे-सिल्वर कलर के लहंगे में स्पॉट की गईं। जिसने भी टीवी एक्ट्रेस को ग्रे लहंगे में देखा उसकी आंखें फटी रह गईं। इस लहंगे में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन ट्रोलर्स ने इस बार भी उनका मजाक उड़ाने का मौका नहीं गंवाया।
एक तरफ जहां ऊर्फी जावेद के लुक ने सबको हैरान कर दिया वहीं कुछ लोगों के लिए उनके एक्सप्रेशंस हंसने की वजह बन गए। दरअसल, जब ऊर्फी को लहंगे में देखा गया तब उनके चेहरे पर उदासी नजर आ रही थी। उनके चेहरे के हावभाव को देखने के बाद लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'दीदी शक्ल ऐसी क्यों बना रहीं जैसे किसी ने आपको जबरदस्ती अच्छे वाले कपड़े पहना दिए हों।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'उर्फी को गुस्सा आ रहा है इतने कपड़े पहनकर मीडिया के सामने आना पड़ा।' एक और ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा 'ज्यादा कपड़ा पहनने का दुख है दीदी को।'
