Salman Khan के सपोर्ट में आए TV स्टार्स, Gen Z पर निकाली भड़ास; बुली और बॉडी शेमिंग पर बोले- 'जोरदार तमाचा'

Salman Khan Got Support TV Actors On Trolling: सलमान खान ने बिग बॉस 20 के स्टेज से ट्रोलर्स को फटकार लगाई थी। अब सलमान खान टीवी स्टार्स का सपोर्ट मिला है।

Salman Khan Got Support TV Actors On Trolling: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों का ट्रोल होना आम बात हो गई है। कुछ स्टार्स आकर ट्रोलर्स को जवाब देते हैं और कुछ कलाकार ट्रोलर्स को नजरअंदाज करना ही सही समझते हैं। रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में सलमान खान (Salman Khan) ने ये मुद्दा उठाया। सलमान ने बॉडी शमिंग करने वाले, बुली करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मौके पर सलमान ने अपनी टी-शर्ट निकाली और खुद को ट्रोल करने की चेतावनी दी। सलमान खान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और उन्हें काफी सपोर्ट मिला। वहीं, अब अभिनेता के सपोर्ट में टीवी स्टार्स भी खड़े हो गए हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: UK के बाद Jennifer Winget-William Ishmael ने गोवा में की शादी, रोमांस में दिखे चूर; रंग जमाने पहुंचे ये सितारे

dheeraj dhoopra, salman khan, kushal tandon

dheeraj dhoopra, salman khan, kushal tandon (photo credit- instagram)

    सलमान खान के सपोर्ट में आए टीवी स्टार्स

    टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सलमान खान का सपोर्ट किया है और ट्रोलर्स को फटकार लगाई है। इस लिस्ट में कुशाल टंडन, धीरज धूपर और कश्मीरा शाह का नाम है। धीरज धूपर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, 'एक ऐसी पीढ़ी जहां मशहूर हस्तियों को राष्ट्रीय टेलीविजन पर आकर लोगों को यह याद दिलाना पड़ता है कि किसी को चिढ़ाना, शरीर का मजाक उड़ाना और किसी की निजी जिंदगी पर हमला करना मनोरंजन नहीं है... सच में, यह दुखद है।' वहीं, कुशाल टंडन ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, 'ट्रोलर्स को क्या जोरदार तमाचा है, यह 60 (उम्र) के हैं और यह आसान नहीं है। सलाम है, कोई वीएफएक्स (VFX) नहीं बस शुद्ध समर्पण, अनुशासन और निरंतरता।' कश्मीरा शाह ने सलमान को रियल हीरो का टैग दिया। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इन 2 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, घरवालों का बने निशाना, होगा शॉकिंग इविक्शन

    tv actors support salman khan (photo credit- instagram)

      सलमान खान की ट्रोलर्स को फटकार

      बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान खान स्काउट ओपी से सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात कर रहे थे। स्काउट के फैंस ने सलमान और बिग बॉस को ट्रोल करने की कोशिश की, जिसके बाद सलमान खान का गुस्सा फूटा। इस मौके पर अभिनेता ने कई मुद्दे उठाए, जिसमें कटरीना कैफ का प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना, सोहेल खान का वजन कम होना शामिल है। इसके अलावा, वह भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री के पैपराजी वीडियो पर भड़के, जिसमें अलीजेह का वीडियो गलत एंगल से बनाया गया था।

      End of Feed