TV की पार्वती ने बेटी को बनाया राधा रानी, दुनिया को पहली बार दिखाया चेहरा

Sonarika Bhadoria Shares First Glimpse Of Daughter: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में अपनी बेटी विरिका की दुनिया के सामने मुंह दिखाई की है। उसकी क्यूटनेस देख फैंस भी नजरें उतारते नहीं थक रहे हैं।

Sonarika Bhadoria Shares First Glimpse Of Daughter: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सोनारिका भदौरिया अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह लंबे वक्त से इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ बखूबी जुड़ी रहती हैं। सोनारिका भदौरिया ने बीते साल ही बेटी को जन्म दिया था, जिसके साथ वह अक्सर पोस्ट साझा करती नजर आती हैं। इस जन्माष्टमी के खास अवसर पर सोनारिका भदौरिया की बेटी विरीका (Virika) राधा रानी बनी थी। एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया है, जिसे देख फैंस भी नजर उतारते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: BB 20: 'पछतावा होता है कि...'- करण वाही संग ब्रेकअप पर रो पड़ीं Uditi Singh, बोलीं- अपने बारे में नहीं सोचा

TV की पार्वती ने बेटी को बनाया राधा रानी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने अपनी बेटी को जन्माष्टमी पर पिंक आउटफिट में राधा रानी बनाया। इस वीडियो को देख कहा जा सकता है कि विरीका बिल्कुल अपनी मम्मी की तरह है। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में दिल का हाल भी बयां किया। सोनारिका भदौरिया ने लिखा, "विरीका की पहली कृष्ण जन्माष्टमी। नौ महीने तुम्हें मैंने अपने दिल के साथ थामे रखा और आज, नौ महीने बाद मैं तुम्हें अपनी बाहों में थाम रही हूं, तुम्हारा नन्हा सा चेहरा देख रही हूं, जिसके मैंने कभी सपने देखे थे। नौ महीने तक तुम मेरा हिस्सा थी। और इन नौ महीनों में तुमने मुझे वो प्यार दिखाया, जिसका मुझे पता ही नहीं था। मदरहुड ने मेरी जिंदगी का वो हिस्सा भर दिया है, जो मुझे मालूम ही नहीं था कि खाली भी है। तुमने आम चीज को इतना पवित्र बनाया, छोटे से पल को जादूई बना दिया और मेरा दिल भर आया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2 Promo: वीरेंद्र सहवाग ने किया OTT पर डेब्यू, अश्नीर ग्रोवर का पत्ता साफ कर बने होस्ट

    End of Feed