Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस ने आत्महत्या करने से चंद मिनट पहले किया था Sheezan Khan संग लंच- रिपोर्ट्स

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस लगातार शीजान खान से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अदाकारा ने आत्महत्या करने से चंद मिनट पहले शीजान खान के साथ बैठकर लंच किया था। शीजान और तुनिषा ने 3 बजे लंच किया था और 3:15 बजे अदाकारा की लाश वॉशरूम में मिली।

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मृत्यु ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। तुनिषा शर्मा का इतनी छोटी उम्र में दुनिया को छोड़कर चले जाना हर किसी को निराश कर रहा है। सभी यह जानना चाहते हैं कि तुनिषा शर्मा ने आखिरकार खुद को यूं खत्म क्यों कर लिया। अलीबाबा- दास्तान ए काबुल अदाकारा की मृत्यु के तार उनके एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान के साथ जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तुनिषा की मृत्यु से कुछ वक्त पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप के बाद से ही तुनिषा शर्मा उदास थीं और डिप्रेशन को झेल रही थीं। इस वक्त पुलिस शीजान खान से तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस को लेकर पूछताछ कर रही है।

Tunisha Sharma suicide case

Tunisha Sharma suicide case

शीजान खान ने पुलिस को पूछताछ में क्या-क्या बताया है, ये सारी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन इतना बताया जा रहा है कि तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या करने से पहले कुछ पल अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ बिताए थे। पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि तुनिषा शर्मा ने जब अपनी जान ली, उससे पहले उन्होंने शीजान खान के साथ लंच किया था। दोनों मेकअप रूम में बैठे थे और वहीं पर इन्होंने साथ में लंच किया था।

End of Feed