Vanita sharma faints after seeing Tunisha Sharma dead body: तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए- काबुल' के सेट पर अपने को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके निधन की खबर ने टेलीविजन इंडस्ट्री को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। अब जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद तुनिषा शर्मा के शव को अभिनेत्री की मां और परिवार के सदस्य को सौंप दिया है। हाल ही में कुछ वीडियोज सामने आए हैं जिसमें तुनिषा की मां अपनी बेटी का पार्थिव शरीर देखने अस्पताल पहुंचीं।
tunisha sharma Mother vanita sharma
तुनिषा शर्मा की मौत ने उनकी मां को तोड़ कर रख दिया हैं। बीती रात जब वनिता शर्मा अस्पताल में जवान बेटी की बॉडी देखने पहुंची तो वे बेहोश हो गईं। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वो अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रही थीं। अस्पताल से बाहर आते हुए भी तुनिषा की बेसुध नजर आईं और उन्हें परिवार के सदस्य पकड़े हुए नजर आए। तुनिषा की मां का अस्पताल से बाहर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। यहां देखें वीडियो-
27 दिसंबर को होगा तुनिषा का अंतिम संस्कार
रिपोर्ट्स की मानें तो 27 दिसंबर 2022 को तुनिषा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। तुनिषा का परिवार उनकी मौसी( तुनिषा की मां की बड़ी बहन) के मुंबई पहुंचने का इंतजार कर रहा है। एक्ट्रेस के निधन की खबर मिलने के बाद उनकी मौसी 26 दिसंबर को ही मुंबई पहुंचने वाली थीं, लेकिन क्रिसमस फेस्टिवल की वजह से वह मुंबई नहीं पहुंच सकीं, जिसकी वजह से आज यानि 27 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
तुनिषा शर्मा की मां ने एक्ट्रेस मौत के बाद बॉयफ्रेंड शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है। शीजान से पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस शीजान खान से पूछताछ में जुटी हुई है। इन सबके बीच पुलिस ने तुनिषा की मौत की वजह शीजान खान से ब्रेकअप बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मामले में 'लव जेहाद' के एंगल से इंकार किया है।
