Tunisha Sharma Funeral: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार पर कई टीवी सितारे पहुंचे, जिन्होंने अदाकारा को भावनात्मक विदाई दी। तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) को अंतिम विदाई देने पहुंचे लोगों में उनके को-स्टार शीजान खान की बहन भी शामिल थीं। शीजान खान की बहन फलक नाज तुनिषा को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची थीं। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार पर शीजान खान की बहन फलक नाज काफी भावुक हो गईं। वो तुनिषा का अंतिम संस्कार देखते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं और फिर वहां से भाग गईं।
Tunisha Sharma Funeral: तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार नहीं देख पाईं शीजान खान की बहन फलक नाज, रोते-रोते भागीं...
तुनिषा शर्मा को पंचतत्वों में विलीन होते नहीं देख पाईं फलक नाज
टाइम्स नाउ की टीम तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में मौजूद थी। हमारे कैमरे ने शीजान खान की बहन को फूट-फूटकर रोते हुए कैद किया। फलक नाज तुनिषा को अंतिम विदाई देते हुए बहुत ज्यादा भावुक हो पड़ीं। जब उन्हें मुखाग्नि दी जा रही थी, तब फलक नाज अपना आपा खो बैठीं और वहां से भाग गईं। फलक नाज की ऐसी हालत देख वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए।
फलक नाज के भाई शीजान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड थीं तुनिषा शर्मा
जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि तुनिषा शर्मा एक्टर शीजान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड थीं। बताया जा रहा है कि शीजान खान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा शर्मा डिप्रेशन में चली गई थीं। वो शीजान खान से ब्रेकअप का दर्द नहीं झेल पाईं और अंत में उन्होंने आत्महत्या कर ली। शीजान खान इस वक्त पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस उनसे इस मामले में जांच कर रही है।
