Sheezan Khan संग हो चुका सेक्शुअल हैरेसमेंट, Tunisha Sharma की तरह डिप्रेशन में भी रहे

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 27, 2022, 09:38 AM IST

Ali Baba Actor Sheezan Khan Face Sexual Harrament in childhood: टीवी एक्टर शीजान खान ने बताया, 'घर ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां एक बच्चा सुरक्षित महसूस करता है। लेकिन, मेरे मामले में ऐसा नहीं है...। जब मैं 7 साल का था तब मैं अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता था...।'

Sheezan Khan also suffered from depression: तुनिषा शर्मा के कथित बॉयफ्रेंड शीजान खान फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। अबीलाला की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां द्वारा उनके खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद से शीजन चार दिनों से पुलिस हिरासत में है। अब इसी बीच शीजान खान से जुड़ा एक बड़ा अबडेट सामने आया है। टीवी अभिनेता शीजान खान खुद बचपन में डिप्रेशन से पीड़ित और यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। शीजान ने अपने बचपन के आघात और अवसाद के साथ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की है।

sheezan khan

sheezan khan

टीवी एक्टर शीजान खान ने बताया, 'घर ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां एक बच्चा सुरक्षित महसूस करता है। लेकिन, मेरे मामले में ऐसा नहीं है...। जब मैं 7 साल का था तब मैं अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता था। मेरे पास एक स्टेबल परिवार नहीं था, न ही मेरे माता-पिता के साथ मेरा रिश्ता स्टेबल था। मेरे माता-पिता हमेशा लड़ते रहते थे, मेरे पास उस तरह का 'सुखी परिवार' कभी नहीं था। वे खुश नहीं थे और एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच गए जहां वे एक-दूसरे को सहन नहीं कर सकते थे।'

End of Feed