TRP Week 39 Report: टीआरपी में नंबर वन पर कायम अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप पांच से हुआ बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 05:42 PM IST

BARC TRP Week 39: बार्क द्वारा साल 2022 के 39वें हफ्ते की टीआरपी जारी हो गई है। टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते भी अनुपमा पहले नंबर पर बना हुआ है। हालांकि, शो की व्युअरशिप में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, गुम है किसी के प्यार में दूसरे नंबर पर है। जानिए इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • बार्क द्वारा साल 2022 के 39वें हफ्ते की टीआरपी जारी हो गई है।
  • स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा इस हफ्ते पर नंबर वन पर बना है।
  • गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

TRP Week 39 Report TV Serials Top 5:: साल 2022 के 39वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो गई है। इस हफ्ते भी अनुपमा भी टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ। हालांकि, 38वें हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते शो की व्यूअरशिप में गिरावट दर्ज हुई है। रविवार की रात विद स्टार परिवार टॉप ने पांच में एंट्री ली है। वहीं, टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप पांच से बाहर हो गया है। गौरतलब है कि दशहरा की छुट्टी के कारण टीआरपी एक दिन देरी से जारी हुई है।

TRP-Week-39

Anupama Serial

स्टार प्लस के शो अनुपमा इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट पर नंबर वन पर काबिज है। इस सीरियल की व्यूअरशिप में गिरावट आई है। 38वें हफ्ते में शो की टीआरपी तीन थीं। वहीं, इस हफ्ते शो की रेटिंग 2.8 है। शो के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो पारितोष अपनी बेटी परी से मिलने के लिए किसी भी हद तक गिर जाएगा। नवरात्रि में डांडिया और गरबा पार्टी में तोषू को नहीं ले जाया जाएगा। ऐसे में वह अपनी बेटी परी को किडनैप कर लेगा। हालांकि, अनुपमा उसे ढूंढ लेगी और वापस घर ले जाएगी।

End of Feed