Top 5 TV News 6 September: टीवी की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने एकता कपूर के 'नागिन 7' को लेकर चुप्पी तोड़ी है। वहीं दूसरी ओर एल्विश यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग रोमांस करते नजर आ सकते हैं। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का 'अनुपमा' एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गया है। इन सबसे इतर उर्फी जावेद के नए लुक ने एक बार फिर से सबको हैरान करके रख दिया है।
'नागिन 7' (Naagin 7) को लेकर लंबे समय से प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सामने आ रहा है। लेकिन शो पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा, "मैं कुछ नहीं कहना चाहती। सच बताऊं तो शो को लेकर मेरी कोई बात नहीं हुई है।"
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग रोमांस करती दिखाई देंगे। बता दें कि दोनों म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं, जिसका बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है।
लोगों के निशाने पर आया 'अनुपमा'
रुपाली गांगुली का अनुपमा एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गया है। दरअसल, 'अनुपमा' का नया प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें अधिक अनुपमा को विलेन बनाता दिखा। इस बात को लेकर लोगों ने शो को ट्रोल करना शुरू कर दिया, साथ ही करंट ट्रैक को बकवास बताया।
नए अवतार में दिखीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद (Urfi Javed) हाल ही में नए अवतार में नजर आईं। दरअसल, वह ब्लैक ड्रेस पहनकर पैपराजियों के सामने आईं, जिसमें वह सिर से लेकर पैर तक खुद को ढकी दिखाई दीं। लेकिन इस लुक के लिए भी वह बुरी तरह ट्रोल हो गईं।
सलमान खान के अपकमिंग शो 'बिग बॉस 17' के लिए शीजान खान को अप्रोच किया गया है। अगर मेकर्स और उनके बीच तालमेल बैठता है तो एक्टर 'बिग बॉस 17' में नजर आ सकते हैं।
