Top TV Gossips, 18 September, 2026: टीवी के गलियारे से आज कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। टीवी के कई सितारे आज चर्चा में बने हुए हैं। इस लिस्ट में उदिति सिंह से लेकर शहजादा धामी और आरती सिंह का नाम शामिल है। आरती सिंह ने जहां मैरी कॉम को लताड़ लगाई है। वहीं दूसरी ओर 'पति पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी भी कदम रखने वाली हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी आज की इन बड़ी खबरों पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tum Mere Ho: गुरमीत चौधरी संग बॉलीवुड डेब्यू करेंगी Isha Malviya, रोमांस और एडवेंचर से भरपूर होगी फिल्म
'बिग बॉस 20' के पहले बॉस मीटर की विजेता बनीं उदिति सिंह
'बिग बॉस 20' को लेकर खबर आ रही है कि उदिति सिंह ने काजी तौकीर को मात दी है और बॉस मीटर में जीत दर्ज की है। उदिति सिंह की इस जीत से लोग भी हैरान हैं।
6 सालों बाद अपनी मम्मी से मिले शहजादा धामी
शहजादा धामी करीब 6 सालों बाद अपनी मम्मी से मिले। उन्होंने अपनी मम्मी के साथ फोटो शेयर कर लंबा-चौड़ा कैप्शन साझा किया। शहजादा धामी ने लिखा, "छह साल, और फिर मैंने अपनी मां को देखा। एक पल के लिए, मैं साल भूल गया, दूरी भूल गया और सब चीजें बदल गईं। मैं वो इंसान नहीं रहा जिसने उनके बिना रहना सीखा। मैं दोबारा उनका बेटा बन गया। जो उस महिला के सामने खड़ा था, जिनकी बाजू मुझे दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह लगी। कहीं न कहीं उनकी आंखों में, छह साल उन्हें मिस करने का घर आने का एक पल बन गया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Shraddha Arya, बोलीं "महिलाएं भी इंसान..."
मैरी कॉम को आरती सिंह ने लगाई लताड़
'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम ने आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए और बाकी लोगों से झूठ बताया कि माही विज ने यंग डीएसए को गाली दी है। इसपर आरती (Arti Singh) ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई कैसे झूठ बोल सकता है, जबकि उन्हें पता है कि वे कैमरे के अंदर हैं। इतना ही नहीं, आरती सिंह ने मैरी कॉम को अरिश्फा खान को धक्का देने के लिए लताड़ लगाई। आरती सिंह ने कहा कि मैडम ये बॉक्सिंग रिंग नहीं है और आपने अरिश्फा को धक्का दिया था। वो नॉर्मल टास्क कर रही थी। जिस तरह से आप ग्राउंड में भागी थीं गुल्लू की ओर, उसमें किसी को भी चोट लग सकती थी।
एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने लगाए पारस छाबड़ा पर गंभीर आरोप
एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने पारस छाबड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने पारस छाबड़ा के साथ फोटो शेयर की। ये फोटो दोनों के वीडियो कॉल से जुड़ी लग रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि 'बिग बॉस 19' के बाद जब वह पारस से मिली थीं, तब उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की कोशिश की थी। वहीं जब एक्ट्रेस ने बताया कि पारस ने पोस्ट में उनसे भद्दी बातें भी कीं। नेहल वडोलिया ने बताया कि जिस होटल में उनके साथ ये सब हुआ था, उस होटल के स्टाफ को भी इसकी जानकारी है।
'पति पत्नी और पंगा 2' का हिस्सा बनेंगे मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी
'पति पत्नी और पंगा 2' धूम मचाने के लिए तैयार है। शो को लेकर खबर आ रही है कि इसमें भाजपा के सांसद मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी भी नजर आएंगे। बता दें कि मनोज तिवारी कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि पत्नी के साथ पहली बार उन्हें किसी शो पर देखने का मौका मिलेगा।
