Bigg Boss 16: सुंबुल खान से जरा सी बात पर लड़ पड़ीं टीना टत्ता, अंकित गुप्ता और शालीन भनोट से भी किया झगड़ा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 18, 2022, 09:41 AM IST

Bigg Boss 16 Episode Latest 17 Dec 2022: टीना का शालीन भनोट के साथ भी इसी एपिसोड में एक और झगड़ा हो गया। शालीन के पिछले व्यवहार और अपशब्दों को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। टीना, शालीन से कहती है कि उसे अब उनका दोस्त बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

Bigg Boss 16 Episode Tina Datta and Sumbul Touqeer ugly fight: टीवी के विवादित शो बिग बॉस 16 के घर में खूब बवाल बना हुआ है। आए दिन कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते रहते हैं। घर में हर कोई अपनी जगह मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहा है। इस बार मुकाबला टीवी की बहुओं सुंबुल तौकीर खान और टीना दत्ता के बीच था। दोनों जो पहले अच्छे दोस्त थे, इस बार एक-दूसरे के साथ गंदे झगड़े में पढ़ते दिखे। सुंबुल और टीना में राशन को लेकर गंदी लड़ाई देखने को मिली, खासकर चाकलेट को लेकर दोनों आपस में भद्दे विवाद में पड़ गए। टीना ने पूर्व कप्तान सुंबुल से चॉकलेट के बारे में सवाल किया, जिसका उन्होंने जवाब दिया और कहा कि इस बार चॉकलेट के केवल दो पैकेट थे। तभी टीना ने अपना आपा खो दिया और घरवालों पर चॉकलेट चुराने का आरोप लगाया।

tina datta and sumbul touqeer khan

tina datta and sumbul touqeer khan

टीना द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में सुंबुल खान को पता चलने के बाद, उसने उस पर पलटवार किया और उन्हें इस तरह की बातों पर लड़ना बंद करने के लिए कहा। टीना ने उन्हें आवाज उठाना बंद करने के लिए कहा कि ऐसे चीजों के मुझसे बात मत ही किया करो...। चीजें तब बदसूरत हो गईं जब टीना ने उन्हें घर में सभी के लिए 'नॉन-एग्जिसटेंट' और 'इनविसीबल' कहा। टीना ने कहा- 'आप घर में सभी के लिए गैर-मौजूद हैं, आप अदृश्य हैं'।

End of Feed