Times Now Navbharat Year Ender 2023 Most Popular TV Star: टीवी की दुनिया में हर साल नए-नए शोज आते हैं, जिसके जरिए सितारे भी दर्शकों के पसंदीदा स्टार्स भी बदलते रहते हैं। लेकिन कुछ सितारे टीवी के ऐसे रहे जो पूरे साल न केवल टीवी पर बल्कि लोगों के बीच भी छाए रहे। उनकी एक्टिंग से लेकर उनका डैशिंग अंदाज तक चर्चा का विषय बना रहा। इस लिस्ट में 'अनुपमा' से सबका दिल जीतने वाले गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के हर्षद चोपड़ा तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं सालभर टीवी पर छाए रहे उन सितारों पर-
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: वोटिंग ट्रेंड में इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, घर को सूना कर चली जाएगी TV की एक बहूरानी!
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)
टीवी के चर्चित शो 'अनुपमा' से सबका दिल जीतने वाले गौरव खन्ना इस साल भी लोगों के दिमाग में छाए रहे। बता दें कि वह साल 2021 से ही सबके फेवरेट बने बैठे हैं। शो में गौरव खन्ना का अंदाज, उनका लुक लोगों को खूब पसंद आता है।
हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से महफिल लूटने वाले हर्षद चोपड़ा ने भले ही शो छोड़ दिया है। लेकिन वह अभी भी फैंस के दिलों में बसते हैं। यहां तक कि लोगों ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर्षद चोपड़ा की वापसी की भी मांग की थी। उनकी फोटोज और वीडियो खूब वायरल होते हैं।
शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora)
शक्ति अरोड़ा ने 'गुम है किसी के प्यार में' का ईशान बनकर 2023 में झंडे गाड़ दिये हैं। शो में उनका रोल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनकी फैन फॉलोइंग पहले से ही जबरदस्त थी। लेकिन अब उसमें चार चांद लग गए हैं।
करण कुंद्रा (Karan Kundrra)
करण कुंद्रा चाहे किसी शो का हिस्सा रहें या न रहें, वह टीवी के पॉपुलर स्टार जरूर रहते हैं। इस साल भी करण कुंद्रा का जलवा देखने को मिला। 'तेरे इश्क में घायल' शो में करण कुंद्रा का अंदाज देखने लायक रहा। वहीं बाद में वह बतौर होस्ट नजर आए।
अदनान खान (Adnan Khan)
अदनान खान ने 'कथा अनकही' का वियान बनकर धूम मचा दी। उनका शो भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन लोग उन्हें छोटे पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेताब हैं। अदनान खान ने अपनी जबरदस्त पहचान 'इश्क सुब्हानअल्लाह' के साथ बनाई थी।
