Kapil Sharma के कॉमेडियन दोस्त ने लाइव आकर की सुसाइड की कोशिश,अस्पताल में किया भर्ती

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 14, 2023, 12:56 PM IST

the kapil sharma show comedian Tirthanand Rao: 'द कपिल शर्मा शो' में अपने जोक्स से सभी को हंसाने वाले तीर्थानंद राव इस समय काफी बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। सोशल मी़डिया पर लाइव आकर तीर्थानंद ने सुसाइड की कोशिश की है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और कॉमेडियन को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

The Kapil Sharma Show comedian Tirthanand Rao: 'द कपिल शर्मा शो' में अपने जोक्स से सभी को हंसाने वाले तीर्थानंद राव (Tirthanand Rao) इस समय काफी बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। सोशल मी़डिया पर लाइव आकर तीर्थानंद ने सुसाइड की कोशिश की है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और कॉमेडियन को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। तीर्थानंद राव, द कपिल शर्मा शो में बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के रोल को निभाने के लिए मशहूर हैं। इसी वजह से तीर्थानंद को जूनियर नाना पाटेकर के नाम से भी जाना जाता है। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की है। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया। अब इसमें तीर्थानंद की गर्लफ्रेंड का भी बयान सामने आया है, आइए इसपर नजर डालते हैं।

End of Feed