The 50: लायन के महल से सबसे पहले बाहर हुआ ये मशहूर यू-ट्यूबर, फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी

The 50 This Contestant Eliminated From Show: कलर्स के पॉपुलर शो 'द 50' की शुरुआत हो चुकी है, वहीं कुछ ही दिनों में ये शो टीवी पर दस्तक देने के लिए भी तैयार है। लेकिन हाल ही में 'द 50' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से एक कंटेस्टेंट का पत्ता कट चुका है।

The 50 This Contestant Eliminated From Show: कलर्स पर पॉपुलर शो 'द 50' की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। 'द 50' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर अभी से ही कब्जा करना शुरू कर दिया है। जबकि शो के प्रीमियर में अभी कई दिन बाकी हैं। हालांकि 'द 50' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स के बीच गेम भी पहले दिन से ही तीखी नजर आ रही है। 'द 50' (The 50) में करीब 50 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, जो कि अलग-अलग बैकग्राउंड से नाता रखते हैं। जहां कुछ लोग 'बिग बॉस' के धुरंधर हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कुछ पॉपुलर एक्टर हैं। 'द 50' में कंटेस्टेंट्स के बीच पहले दिन से ही मुकाबला तेज हो गया और हैरत की बात तो यह है कि एक कंटेस्टेंट का पत्ता भी शो से कट चुका है।

lovekesh kataria eliminated from the 50

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'द 50' (The 50) को लेकर बताया जा रहा है कि मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम लवकेश कटारिया शो से बाहर हो चुके हैं। वह इस शो से एलिमिनेट होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'द 50' में हुए गेम चैलेंज में लवकेश कटारिया को रजत दलाल का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस गेम चैलेंज में उन्हें मात मिली, जिसके बाद लवकेश कटारिया को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। हालांकि इस बात की अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन लवकेश कटारिया की 'द 50' में एंट्री से फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर थीं, जो कि अब टूटती नजर आ रही हैं।

End of Feed